कोरोना का कहर: रूस में एक दिन में हुई कोरोना से रिकॉर्ड 808 मौतें, सामने आए 22,000 नए मामले
जब भी हम सोचते हैं कि कोरोना का कहर कम हो रहा है, तभी दुनिया के किसी न किसी कोने से कोरोना को लेकर डरावनी खबर सामने आ जाती है।
नई दिल्ली, 12 अगस्त। जब भी हम सोचते हैं कि कोरोना का कहर कम हो रहा है, तभी दुनिया के किसी न किसी कोने से कोरोना को लेकर डरावनी खबर सामने आ जाती है। ताजा मामला रूस का है। रूस में गुरुवार को कोरोना के कारण रिकॉर्ड 808 लोगों की मौत हो गई, वहीं बीते 24 घंटों में रूस में कोरोना के 21,932 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें से अकेले 2,294 मामले राजधानी मास्को में सामने आए हैं।

हालांकि, जुलाई में कोरोना के पीक पर पहुंचने के बाद रूस में अब कोरोना के मामले धीरे-धीरे कम हो रहे हैं। अधिकारियों ने देश में कोरोना के नए मामलों के लिए कोरोना के डेल्टा वेरिएंट और धीमें टीकाकरण को जिम्मेदार ठहराया है।
यह भी पढ़ें: चीन का दूसरा सबसे बड़ा बंदरगाह ठप हुआ, कोरोना के चलते 28 जहाज फंसे












Click it and Unblock the Notifications