दुनिया का पहला पायलट था रावण, श्रीलंका करेगा साबित 5,000 साल पहले कैसे उड़कर आया था भारत

कोलंबो। श्रीलंका का मानना है कि रावण दुनिया का सबसे पहला पायलट था और अब इसी बात को आधार बनाकर श्रीलंका में रिसर्च को पूरा किया जाने वाला है। श्रीलंका की सिविल एविएशन अथॉरिटी की ओर से रावण पर एक अहम स्‍टडी को लॉन्‍च करने की तैयारी कर ली गई है। इस स्‍टडी में इस बात का पता लगाया जाएगा कि आखिर रावण किस तरह उड़कर भारत से श्रीलंका पहुंचा था। आपको बता दें कि रावण को भले ही भारत में एक खलनायक के तौर पर देखा जाता हो लेकिन श्रीलंका में रावण एक नायक की तरह हैं। यहां पर उनकी पूजा की जाती है और उन्‍हें आदर्श माना जाता है।

पांच साल तक रावण पर स्‍टडी

पांच साल तक रावण पर स्‍टडी

न्‍यूज चैनल न्‍यूज 18 के साथ बात करते हुए सिविल एविएशन अथॉरिटीज के वाइस-चेयरमैन शशि दानातुंगे ले कहा कि उनके पास इस बात के सारे सुबूत मौजूद हैं कि रावण ने ही पहली बार दुनिया में कोई एयरक्राफ्ट उड़ाया था। उन्‍होंने कहा, 'राजा रावण एक प्रकांड विद्वान था और वह पहले व्‍यक्ति थे जिन्‍होंने उड़ान भरे थे। वह एक पायलट थे और यह सिर्फ पौराणिक कहानी भर नहीं है बल्कि एक हकीकत है।' उन्‍होंने आगे कहा कि इस पर अगले पांच वर्षों तक एक विस्‍तृत अध्‍ययन किया जाएगा और श्रीलंका इस तथ्‍य को साबित करेगा।

श्रीलंका में रावण एक महान राजा

श्रीलंका में रावण एक महान राजा

श्रीलंका में बुधवार को एक कॉन्‍फ्रेंस हुई जिसमें सिविल एविएशन के विशेषज्ञ, इतिहासकार, पुरातत्‍वविद, वैज्ञानिक और भूभर्गशास्‍त्री मौजूद थे। यह कॉन्‍फ्रेंस कटुनायके में हुई जहां पर श्रीलंका का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भंडारनायके स्थित है। इस कॉन्‍फ्रेंस में ही इस बात पर निष्‍कर्ष निकाला गया कि रावण दुनिया का पहला पायलट था जो 5,000 साल पहले श्रीलंका से उड़कर भारत पहुंचा और वापस आया। हालांकि बहुत से लोग श्रीलंका में इस बात को मानने से इनकार कर देते हैं कि रावण ने भगवान श्रीराम की पत्‍नी सीता का अपहरण किया था। लोगों की मानें तो यह सिर्फ भारत में एक कहानी है और रावण एक महान राजा था।

रावण के नाम पर पहला सैटेलाइट

रावण के नाम पर पहला सैटेलाइट

पिछले कुछ दिनों से श्रीलंका में रावण को लेकर गहमागहमी बढ़ गई है। हाल ही में श्रीलंका ने एक सैटेलाइट लॉन्‍च किया है जिसका नाम रावण है और यह श्रीलंका का पहला स्‍पेस मिशन भी है। बहुत से लोग श्रीलंका में मानते हैं कि रावण एक महान राजा और विद्वान था। हालांकि भारत में भी कुछ लोग रावण को 'महापंडित' कहते हैं। श्रीलंका में आज भी कई ऐसी जगहें मौजूद हैं जो रामायण के समय से जुड़ी हुई हैं।

आज भी रखा है रावण का शव

आज भी रखा है रावण का शव

हाल में श्रीलंका की सरकार ने एक रिसर्च के बाद करीब 50 ऐसी जगहों को चिन्हित किया है जिनका जिक्र रामायण में भी मिलता है। कुछ लोग मानते हैं कि रावण का शव आज भी श्रीलंका की एक गुफा में है जो रागला के जंगलो में है। कहते हैं कि रावण के शव को ताबूत में रखा गया है। रागला के इलाके में रावण की यह गुफा आठ हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित बताई जाती है। कहा जाता है कि एक विशेष लेप के साथ रावण का शव 18 फीट लंबे और पांच फीट चौड़े ताबूत में रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+