चूहे की साइज वाले 'हाथी'! Island पर दुनिया के विचित्र जीव, द्वीप से क्यों ले रहे विदा?

पृथ्वी पर जलवायु परिवर्तन के कारण बड़े स्तर पर जैविक विविधता दिखती है। दुनिया के तमाम देशों के आईलैंड पर ये स्थिति सामान्य स्थलों से कुछ अलग ही है।

Island Biodiversity Hotspot

Island Biodiversity Hotspot: आईलैंड यानी द्वीप जैव विविधता के लिए हमेशा से हॉटस्पॉट रहे हैं। हालांकि द्वीप पृथ्वी के कुल हिस्से का 7 प्रतिशत से भी कम हिस्सा कवर करते हैं। इसके बावजूद धरती पर दुनिया में 20% जैव प्रजातियां यहां मिलती हैं। लेकिन दुनिया में तेजी से बदलती जलवायु का असर अब यहां तेजी से दिख रहा है। यहां कई जैव प्रजातियां विलुप्त होने की कगार पर हैं। ऐसी ही जैव प्रजातियों में सिसिलियन बौने हाथी और वेस्टइंडीज में पया जाने वाला एक विशाल चूहा शामिल है।

शेटलैंड टट्टू के आकार का एक बौना हाथी (Dwarf elephants) साइप्रस के भूमध्यसागरीय द्वीप में घूमता था। जबकि वेस्टइंडीज में एक विशाल चूहे जैसा जीव अमेरिकी काले भालू को टक्कर देता था। ये चूहा 400 पाउंड यानी 180 किग्रा से अधिक वजन उठा सकता था। लेकिन ये दोनों विचित्र जीव पर द्वीप से विलुप्त हो चुके हैं। इसके अलावा आईलैंड से दरियाई घोड़े, भैंस और भेड़िये विलुप्त होने के कगार पर हैं।

एक अध्ययन के मुताबिक पृथ्वी कुछ विचित्र जीव जल्द ही विलुप्त हो जाएंगे। द्वीप पर रहने वाले स्तनधारी जीवों को लेकर इस हफ्ते एक शोध में साइंटिस्ट्स ने कहा कि उन्होंने पिछले 23 मिलियन वर्षों में फैली 1,231 मौजूदा प्रजातियों और 350 विलुप्त प्रजातियों की जांच की। विलुप्त होने का जोखिम उन प्रजातियों में सबसे अधिक देखा गया जो पृथ्वी के सामान्य जीवों की तुलना में अधिक विचित्र थे। द्वीपों पर ऐसे जीवों को विलुप्त होने की दर दस गुना बढ़ गई।

ये शोध मार्टिन लूथर विश्वविद्यालय हाले के प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय के साइंटिस्ट की ओर से किया किया। यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता मार्टिन लूथर ने कहा कि द्वीपों में मानव जीवन को बढ़ावा देना और उपनिवेशीकरण हाल के दशकों में तेज हुआ है। यहां विचित्र जीवों के लुप्त होने का एक ये भी कारण है। जर्मनी के विटेनबर्ग साइंस जर्नल में प्रकाशित अध्ययन चीफ राइटर व जीवाश्म विज्ञानी रॉबर्टो रोजी ने कहा कि द्वीपों पर बड़े शरीर वाली प्रजातियों के लिए पृथ्वी के अन्य स्थलों की तुलना में आवास क्षेत्र और खाद्य संसाधनों की कमी होती है। ऐसे में उनके लिए यहां जोखिम भी अधिक होता है।

दीपों की लुप्तप्राय जैव प्रजातियां
द्वीपों पर पिछले दशकों में कई जीवों की संख्या में अप्रत्याशित गिरावट दर्ज की गई। मिंडोरो के फिलीपीन द्वीप पर बौना भैंस तामाराव, पान और नेग्रोस के फिलीपीन विसायन द्वीपों के चित्तीदार हिरण और जमैका का हुतिया, बौने हाथी और विशाल चूहों समेत कई प्रजातियां है। ये प्रजातियां भविष्य में द्वीप से लुप्त हो जाएंगी। कई द्वीप भी ऐसे हैं जो विलुप्त होने की कगार पर हैं। शोधकर्ताओं ने 100,000 से अधिक साल पहले शुरू होने वाले ऐसे कुछ द्वीपों की पहचान भी की है।

Recommended Video

      Water in Space: Sun से पहले Earth पर आया था Water, सदियों पुराना है पानी का इतिहास | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+