आर्मी चीफ बिपिन रावत को नेपाली सेना का जनरल रैंक + 7 घोड़े
भारतीय थलसेना प्रमुख बिपिन रावत को नेपाल के राष्ट्रपति ने सेना का टॉप रैंक दिया है। साथ ही नेपाली आर्मी चीफ ने उनको सात घोड़े तोहफे में दिए।
काठमांडू। नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने इंडियन आर्मी चीफ बिपिन रावत को नेपाली सेना के जनरल रैंक से नवाजा है। काठमांडू के राष्ट्रपति निवास में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में जनरल बिपिन रावत को यह पदवी दी गई।

इस मौके पर राष्ट्रपति आवास 'शीतल निवास' में नेपाल के रक्षा मंत्री बाल कृष्ण खंड, नेपाली थलसेना प्रमुख राजेंद्र छेत्री, नेपाल में भारत के राजदूत मनजीव सिंह पुरी और भारत व नेपाल की सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

दोनों देशों के बीच कूटनीतिक और सामरिक रिश्तों की निकटता दिखाने के लिए एक-दूसरे के सेना प्रमुखों को टॉप रैंक देने की परंपरा रही है। नेपाल आर्मी चीफ राजेंद्र छेत्री को यह सम्मान भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पिछले साल फरवरी में दिया था।
नेपाल के रक्षा विभाग ने बताया है कि सम्मान समारोह से पहले बिपिन रावत की नेपाल के रक्षा मंत्री खंड से मुलाकात हुई और दोनों देशों के सैनिक रिश्तों पर बात हुई।

भारतीय थलसेना चीफ बिपिन रावत को नेपाल के समकक्ष जनरल राजेंद्र छेत्री ने 7 घोड़े भेंट किए।












Click it and Unblock the Notifications