भारत की राजेश्वरी बनीं न्यूयॉर्क की पहली महिला जज
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। एक महिला ने भारत को ऊंचाईयों के उस बुलंदी पर पहुंचाया है जिसपर सभी देशवासियों को गर्व हो। जी हां भारतीय मूल की महिला न्यूयॉर्क में जज के पद पर नियुक्त की गई हैं।

यह इतिहास में पहली बार है जब कोई भारतीय न्यूयॉर्क का जज बना हो। भारत को कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने वाली इस महिला का नाम है राजेश्वरी। राजेश्वरी का जन्म चेन्नई में हुआ था और 16 साल की उम्र से ही वो अमेरिका में रह रही हैं। राजेश्वरी को रिचमंड काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी कार्यालय में असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी राजेश्वरी को मेयर बिल डे ब्लेसियो ने पीठ के लिए नामांकित किया है।
43 वर्षीय राजेश्वरी ने इस मौके पर कहा कि यह किसी सपने के सच होने जैसा है। मैंने जितना सोचा था उससे ज्यादा मिला है। आपको बताते चलें कि वकील के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान राजेश्वरी ने दक्षिण एशियाई मूल के परिवारों में घरेलू उत्पीड़न के कई मामले देखे। उन्होंने बताया कि लड़की होने के कारण उन्हें अक्सर हतोत्साहित किया जाता था।












Click it and Unblock the Notifications