Rahul Gandhi US Visit: '56 इंच का सीना अब खत्म', US में दो दिनों से राहुल की जुबान पर मोदी-RSS-BJP
Rahul Gandhi US Visit: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपने तीन दिनी अमेरिका के दौरे पर हैं। अपने इस दौरे में राहुल दो दिनों से लगातार भाजपा, आरएसएस और प्रधानमंत्री मोदी पर हमला कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने सरकारी संस्थानों को जो नुकसान पहुंचाया है, उसे सुधारना एक बड़ी चुनौती है और यह इतनी आसानी से संभव नहीं है।
राहुल गांधी ने भारत सरकार में सामाजिक न्याय की कमी का मुद्दा उठाते हुए कहा, "भारत सरकार में 70 सचिव हैं, जो देश का प्रशासन चला रहे हैं। इनमें से सिर्फ एक आदिवासी, तीन दलित, तीन ओबीसी और एक अल्पसंख्यक है। इससे स्पष्ट होता है कि 90% भारतीयों को सिर्फ 10% पदों तक ही पहुंचने का मौका मिलता है। जब तक भारत निष्पक्ष नहीं हो जाता, आरक्षण खत्म करने की बात नहीं की जा सकती।"

'निष्पक्ष चुनाव होते तो, BJP 240 सीटों के करीब भी नहीं पहुंचती'
राहुल गांधी ने कहा कि अगर, भारत में निष्पक्ष चुनाव होते तो भाजपा 240 सीटों के करीब भी नहीं पहुंच पाती। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए और कहा कि भाजपा के पक्ष में चुनाव आयोग काम कर रहा है। राहुल ने इस बात पर भी जोर दिया कि जाति जनगणना का मुद्दा भारत में बहुत बड़ा हो चुका है और इसे हल करना आवश्यक है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनाव प्रचार के मध्य में उन्हें यह महसूस हुआ कि प्रधानमंत्री को "नहीं लगता था कि वे 300-400 सीटों के करीब पहुंच पाएंगे। उन्होंने कहा, "जब उन्होंने कहा कि 'मैं सीधे भगवान से बात करता हूं', तो हमें पता था कि हमने उन्हें तोड़ दिया है। आंतरिक रूप से, हमने इसे एक मनोवैज्ञानिक पतन के रूप में देखा... नरेंद्र मोदी को सत्ता में लाने वाला गठबंधन टूट गया है, यह बीच में से टूट गया है।"
'मोदी का 56 इंच का सीना और भगवान से सीधे संबंध बने इतिहास' (Rahul Gandhi on Narendra Modi)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "जब पीएम मोदी ने कहा कि वे सीधे भगवान से बात कर सकते हैं, तभी हमने समझ लिया कि उनका यह दावा अब ध्वस्त हो चुका है। मोदी का 56 इंच का सीना और भगवान से सीधा संबंध रखने का दावा अब खत्म हो चुका है। यह सब अब इतिहास बन गया है।
'RSS की सोच के खिलाफ हमारी लड़ाई'(Rahul Gandhi Target RSS)
राहुल गांधी ने वर्जीनिया में एक प्रवासी भारतीय कार्यक्रम के दौरान आरएसएस पर हमला बोलते हुए कहा, "आरएसएस का मानना है कि कुछ राज्य, भाषाएं और समुदाय अन्य से कमतर हैं। वे तमिल, मराठी, बंगाली और मणिपुरी भाषाओं को कमतर मानते हैं। हमारी लड़ाई इसी सोच के खिलाफ है। वे भारत को नहीं समझते। हर राज्य, हर भाषा और हर समुदाय की समान अहमियत है।" राहुल ने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर नहीं देते।
'BJP-मोदी ने डर का माहौल बनाया, जो अब खत्म हो चुका है'
राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के सभी बैंक खातों को सील कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद पार्टी ने चुनाव लड़ा। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद जनता ने कहा कि अब डर का माहौल खत्म हो गया है। भाजपा और पीएम मोदी ने छोटे व्यवसायों पर दबाव डालकर और एजेंसियों का इस्तेमाल करके डर फैलाया था, लेकिन अब वह डर पूरी तरह से समाप्त हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications