Rahul Gandhi at Times Square: विश्व भर में माने जाने वाले भारत की छवि असहिष्णुता से बिगड़ी
Recommended Video

Rahul Gandhi says growing concerns in US over threats to tolerance in India | वनइंडिया हिंदी
न्यूयार्क। कांग्रेस युवराज Rahul Gandhi इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं, इसी के तहत बुधवार रात को न्यूयॉर्क के ऐतिहासिक टाइम्स स्क्वायर में उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित किया।
मैरियट मारक्विस होटल में आयोजित कार्यक्रम में राहुल ने एक बार फिर रोजगार समेत कई मुद्दों पर नरेंद्र मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कई गंभीर बातें कहीं।
राहुल के संबोधन की बड़ी बातें...
- कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि विश्वपटल पर इंडिया की छवि खराब हुई है।
- भारत हजारों साल से एकता और शांति के साथ रहने के लिए दुनियाभर में जाना जाता है, लेकिन अब देश में कुछ ऐसी ताकते हैं, जो भारत को बांट रही हैं, जिन्हें रोकना बहुत जरूरी है।
- राहुल ने कहा कि मुझसे अमेरिका में कई नेताओं ने पूछा कि भारत की सहिष्णुता को क्या हुआ?
- इंडिया की छवि तो सबको एक-समान लेकर चलने की है लेकिन अब उस इमेज का क्या हुआ।
- एक बार फिर से राहुल ने दोहराया कि इस वक्त इंडिया में रोजगार बड़ी समस्या है।
- भारत में 30 हजार युवा हर दिन जॉब मार्केट में आते हैं, मगर उनमें से सिर्फ 450 को ही रोजगार मिल पाता है, यही आज भारत के लिए सबसे बड़ा चैलेंज है।
- अगर, रोजगार बढ़ाने हैं तो छोटी और मझोली कंपनियों को भी बढ़ावा देना होगा, कृषि रणनीतिक सम्पत्ति है, हमें भारतीय कृषि को सशक्त बनाने की जरुरत है।
- राहुल ने NRI समुदाय की जमकर तारीफ की।
- राहुल ने कहा, 'गांधी, नेहरू, पटेल सभी एनआरआई थे. ये सभी लोग विदेशों में रहे और इन्होंने भारत लौटकर देश के लिए काम किया।
- कुर्रियन भी एक एनआरआई थे, जो भारत में दुग्ध क्रांति लाए।
गौरतलब है कि इससे पहले भी राहुल ने मंगलवार को मेरिका की प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा था कि रादेश की जितनी नौकरियां पैदा होनी चाहिए थी, नहीं हुई हैं। रोजगार सृजन में कांग्रेस फेल रही, अब मोदी सरकार भी।













Click it and Unblock the Notifications