कश्मीर को बताती है पाकिस्तान का अंग, भारत के खिलाफ लाई थी बिल, US में जहरीली इल्हान उमर से मिले राहुल गांधी
Rahul Gandhi Ilhan omar: अमेरिका के दौरे पर गए विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिकी कांग्रेस की सदस्य इल्हान उमर से मुलाकात की है,जो भारत के खिलाफ जहर उगलने के लिए कुख्यात हैं। इल्हन उमर अपने भारत विरोधी रुख और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करने के लिए जानी जाती हैं।
विपक्ष के नेता ने कांग्रेस के ब्रैडली जेम्स शेरमेन, कांग्रेस के जोनाथन जैक्सन, कांग्रेस के रो खन्ना, कांग्रेस के राजा कृष्णमूर्ति, कांग्रेस की बारबरा ली, कांग्रेस के श्री थानेदार, कांग्रेस के जीसस जी. 'चुय' गार्सिया, कांग्रेस की इल्हान उमर, कांग्रेस के हैंक जॉनसन और कांग्रेस की सदस्य जान शाकोवस्की सहित कई अमेरिकी सांसदों से मुलाकात की।

भारत के खिलाफ जहर उगलने में है माहिर
इल्हान उमर अपने पाकिस्तान प्रेम और भारत के खिलाफ नफरती बयानबाजी के लिए कुख्यात रही हैं और वो भारत-अमेरिका संबंधों में भी कड़वाहट लाने की कोशिश कर चुकी हैं। जुलाई 2022 में, उन्होंने भारत के मानवाधिकार रिकॉर्ड की निंदा करते हुए प्रतिनिधि सभा में भारत विरोधी बिल पेश किया था।
उन्होंने कहा था, कि नई दिल्ली मुसलमानों, सिखों, दलितों और अन्य अल्पसंख्यकों को निशाना बना रही है। इसके अलावा इल्हान उमर, अप्रैल 2022 में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की यात्रा पर भी गई थीं, और अपने मतदाताओं को खुश करने और कश्मीर के लिए फंड जुटाने का वादा किया था।
आलोचकों का आरोप है, कि इल्हाम उमर को असल में राजनीति के बारे में कुछ नहीं मालूम है, वो सिर्फ मुस्लिम कार्ड की राजनीति में माहिर हो गई है और नस्लवाद को बड़े मुद्दे के तौर पर सहानभूति वोट बटोरती है। वहीं, वह पहचान की राजनीति में काफी रुचि रखती है।
इल्हान उमर की पीओके यात्रा को लेकर भारत ने अमेरिका के सामने गहरी नाराजगी जताई थी, जिसके बाद व्हाइट हाउस को बकायदा बयान जारी करना पड़ा था और व्हाइट हाउस ने कहा था, कि उसे इल्हान उमर के पीओके की यात्रा की जानकारी नहीं थी और इल्हान की पीओके यात्रा व्यक्तिगत थी। वनइंडिया ने जिन विशेषज्ञों से बात की, उनका कहना है, कि उनके जैसे कई लोग हैं, जो व्यक्तिगत लाभ और अपनी छवि निर्माण के लिए इस्लामोफोबिया को भुनाते हैं।
लेकिन, हैरानी इस बात को लेकर है, कि आखिर राहुल गांधी ने भारत विरोधी नेता से क्यों मुलाकात की है। बीजेपी विरोध तो ठीक है, लेकिन राहुल गांधी ने भारत विरोध करने वालों से मुलाकात करनी क्यों शुरू कर दी है?
इल्हान उमर कौन हैं?
इल्हान उमर, एक सोमाली मूल की अमेरिकी नागरिक हैं, जो राष्ट्रपति जो बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता हैं। इल्हान उमर ने पीओके का दौरा करने के बाद कहा था, कि 'मुझे नहीं लगता है कि, कांग्रेस में (अमेरिकी संसद में) इसके (कश्मीर) बारे में किसी भी तरह की कोई बात की जा रही है, या फिर प्रशासन (बाइडेन प्रशासन) के अंदर ही किसी तरह की बात की जा रही है।'
इल्हान उमर ने 2022 में पाकिस्तान का दौरा किया था, और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान सहित शीर्ष पाक नेताओं से मुलाकात की थी और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की यात्रा की थी।
{document1}ो












Click it and Unblock the Notifications