न्यूयॉर्क दौरे से पहले टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर छाए राहुल गांधी, VIDEO में दिखा ऐसा नजारा
Rahul Gandhi In USA: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी छह दिवसीय विदेश यात्रा पर हैं। मंगलवार को सैन फ्रांसिस्को पहुंचे। शुक्रवार को वाशिंगटन की अपनी यात्रा पूरी की।

Rahul Gandhi In USA: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका की छह दिवसीय यात्रा पर हैं। जून महीने की शुरुआत में ही राहुल गांधी सैन फ्रांसिस्को, वॉशिंगटन डीसी और न्यूयॉर्क में अपनी यात्रा को सफल बनाने में लगे हैं। खास बात यह है कि राहुल गांधी को उनकी न्यूयॉर्क यात्रा से पहले 'न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड' पर उनकी भारत जोड़ो यात्रा के साथ डिजिटल स्क्रीनिंग के जरिए दिखाया गया।
दुनिया के सबसे व्यस्त और सबसे प्रसिद्ध चौराहों में से एक पर राहुल गांधी की डिजिटल स्क्रीनिंग होना, कई लोगों द्वारा एक उपलब्धि माना जाता है। आपको बता दें कि राहुल गांधी मंगलवार को सैन फ्रांसिस्को पहुंचे। बुधवार को सबसे पहले कैलिफोर्निया की फेमस स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी कैंपस में लेक्चर दिया। इस दौरान भी उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा था।
टाइम्स स्क्वायर विज्ञापन की लागत कितनी है?
विभिन्न विज्ञापन वेबसाइटों के अनुसार, टाइम्स स्क्वायर के बीच में एक डिजिटल बिलबोर्ड पर स्क्रीनिंग की लागत लगभग $5,000 - $50,000 यानी 4 लाख से 41 लाख प्रति दिन के बीच आती है। समय के अनुसार मूल्य में परिवर्तन होता रहता है।
अमेरिका में गांधी क्या कर रहे हैं?
मालूम हो कि राहुल गांधी मंगलवार को सैन फ्रांसिस्को पहुंचे। शुक्रवार को वाशिंगटन की अपनी यात्रा पूरी की। इस दौरान उन्होंने थिंक-टैंक समुदाय, शिक्षाविदों, प्रतिष्ठित भारतीय अमेरिकियों और मीडिया के साथ कई बैठकें कीं। गांधी ने व्हाइट हाउस और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन प्रशासन के अधिकारियों के साथ सौहार्दपूर्ण बैठकों के दौरान भारत-अमेरिका संबंधों के महत्व पर भी चर्चा की।












Click it and Unblock the Notifications