'दिल्ली के बराबर जमीन पर चीन का लद्दाख में कब्जा', अमेरिका में राहुल गांधी ने उठाया चीन का मुद्दा
राहुल गांधी ने एक बार फिर से भारत और चीन सीमा विवाद के मुद्दे को उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे को चीन के साथ ठीक से हैंडल नहीं किया। अमेरिका वॉशिंगटन डीसी के नेशनल प्रेस क्लब में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अगर आप कहते हैं कि चीनी सैनिकों ने हमारे क्षेत्र के 4,000 वर्ग किलोमीटर में किसी चीज को अच्छी तरह से संभाला है, तो हो सकता है कि लद्दाख में दिल्ली के आकार की जमीन पर चीनी सैनिकों का कब्जा है, जोकि एक बड़ी आपदा है।
राहुल गांधी ने मीडिया पर आरोप लगाया कि वह इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहता। राहुल ने कहा कि आप बताइए अगर अमेरिका के पड़ोस में 4000 स्क्वॉयर किलोमीटर की जमीन पर किसी का कब्जा हो जाए तो वह कैसे प्रतिक्रिया देगा।

क्या कोई लोग ऐसे राष्ट्रपति को यूं ही जाने देंगे, क्या यह कहकर वो इस मुद्दे को छोड़ देंगे कि उन्होंने इसे अच्छे से हैंडल किया। मुझे नहीं लगता है कि इसकी कोई भी वजह हो सकती है की चीनी सैनिक हमारे क्षेत्र में रहें।
गांधी ने इस बात पर जोर दिया कि भारत का दृष्टिकोण सामरिक नहीं बल्कि रणनीतिक होना चाहिए। उन्होंने कहा, हमें दीर्घकालिक रणनीतिक दृष्टि की आवश्यकता है, यह केवल एक के बाद एक सामरिक कदम नहीं होना चाहिए।
राहुल ने कहा कि समस्या तब पैदा होती है जब कोई देश खुद को कुछ ऐसा मानता है जो वह नहीं है। भारत एक बहुत ही बहुलवादी देश है, एक खुला देश है। भारत सिर्फ एक विचार नहीं है, भारत कई विचारों का देश है।
यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने इस तरह के आरोप लगाए हैं। पिछले साल उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर लद्दाख में सीमा की स्थिति के बारे में विपक्ष से झूठ बोलने का आरोप लगाया था।
लद्दाख की अपनी नौ दिवसीय यात्रा के दौरान कारगिल में एक रैली में गांधी ने कहा कि चीन ने हजारों वर्ग किलोमीटर भारतीय जमीन हड़प ली है, विडंबना यह है कि भारतीय प्रधानमंत्री ने विपक्ष के साथ बैठक में कहा कि भारत की एक इंच भूमि भी नहीं ली गई।












Click it and Unblock the Notifications