बर्कले में बोले राहुल गांधी- मैं पीएम पद का दावेदार बनने को तैयार हूं
बर्कले। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी-बर्कले में छात्रों को संबोधित किया। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने नोटबंदी, जीडीपी, देश में पनप रही हिंसा से लेकर पार्टी के परिवारवाद तक का जिक्र किया।साथ ही उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।

राहुल ने कहा कि देश में लागू की गई नोटबंदी पर संसद की भी राय नहीं ली गई थी। आपको बता दें कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने दो सप्ताह के अमेरिकी दौरे पर हैं।
Recommended Video

Rahul Gandhi on Indira Gandhi's murder in Burkule university
यहां पढ़िए राहुल गांधी का पूरा संबोधन
- PM मोदी बीजेपी के नेताओं की भी नहीं सुनते हैं स्वच्छ भारत एक अच्छा आइडिया, मुझे भी पसंद है। आज रूस पाकिस्तान को हथियार बेच रहा है, जो पहले कभी नहीं हुआ ऐसा पहले नहीं होता था। नेपाल, बर्मा, श्रीलंका, मालदीव में चीन का दबदबा बढ़ रहा है, विदेश नीति में बैलेंस करना जरूरी है।
- अमेरिका के साथ दोस्ती करना जरूरी लेकिन दूसरे देशों से भी रिश्ते बनाना जरूरी है।
- प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकियों को जगह दे दी और देखिए हिंसा बढ़ गई: राहुल गांधी
- बीजेपी ने राजनीतिक फायदे के लिए कश्मीर का नुकसान किया- राहुल गांधी
- मैं विपक्ष का नेता हूं लेकिन मोदी मेरे भी प्रधानमंत्री हैं। वह एक अच्छे वक्ता हैं। उन्हें पता है कि किस संदेश को कैसे देना है: राहुल गांधी
- 2013 तक हमने आतंकवाद की कमर तोड़ दी थी। मैंने तत्कालीन प्रधानमंत्री मोदी को गले गलाया और कहा था यह उनकी सबसे बड़ी सफलता है: राहुल गांधी
- हमने कश्मीर में पंचायत चुनाव करवाए, महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़ा, युवाओं को नौकरी दी: राहुल गांधी
- मोदी मेरे भी प्रधानमंत्री हैं, वो मुझसे बेहतर वक्ता- राहुल गांधी
- हमने मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कश्मीर में आतंक की कमर तोड़ी- राहुल गांधी
- परिवारवाद पर निशाना न साधें, हमारा देश इसी तरह काम करता है- राहुल
- बर्कले में बोले राहुल- BJP के कुछ लोग मेरे खिलाफ एजेंडा चलाते हैं
- पीएम की जिम्मेदारी लेने को तैयार, पार्टी कहेगी तो जिम्मेदारी लूंगा- राहुल गांधी
- बर्कले में बोले राहुल गांधी- ध्रुवीकरण की राजनीति खतरनाक
- राहुल गांधी ने अमेरिका के बर्कले में प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में कहा कि राइट विंग नेता कह रहे हैं कि एक जगह जाओ।
- मेरे नाना ने भी यहां पर भाषण दिया था, आपने मुझे भी बुलाया उसके लिए थैंक्यू।
- भारत के एक बड़ा देश है, अगर कोई कहता है कि वह भारत को समझता है तो बेवकूफ है।
- भारत के पास आज कई राज्य हैं, कई प्राकृतिक संसाधन है,जो लोग सोच रहे थे कि भारत आगे नहीं बढ़ सकता है वो सभी गलत साबित हुए।
-

- एक व्यक्ति के खिलाफ हिंसा का इस्तेमाल करना और आक्रामक रुख से आगे बढ़ना हानिकारक होता है।
- भारत में अहिंसा के विचार को हमेशा आगे रखा जाता है।
- जब राजीव गांधी ने कंप्यूटर के बारे में बात की थी, उसका विरोध हुआ था।
- बीजेपी के नेता जो बाद में भारत के पीएम बने थे, उन्होंने भी कंप्यूटर का विरोध किया था।
- भारत ने सबसे ज्यादा गरीब लोगों को गरीबी रेखा से निकाला, और यह सब शांतिपूर्ण तरीके से किया गया।
- भारत में अभी जॉब क्रिएट करने की कमी है, भारत को जॉब क्रिएट करनी होगी।
-

- लेकिन हम चीन की नीति पर चलकर जॉब नहीं क्रिएट कर सकते हैं, हमें लोकतांत्रिक तरीके से ही ये करना होगा।
- भारत में छोटे-कारोबार में ही जॉब हैं।
- नोटबंदी ने देश की अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचाई, और हमारी GDP 2% तक गिर गई।
- नोटबंदी करते समय संसद को अंधेरे में रखा गया।
More From
-
मध्य प्रदेश कांग्रेस का टैलेंट हंट शुरू: 24 मार्च से इंटरव्यू, नए प्रवक्ताओं और मीडिया चेहरों की होगी तलाश -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश?












Click it and Unblock the Notifications