पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन ने कहा, अमेरिका को भारत को मुद्रा में गड़बड़ी करने वाला नहीं कहना चाहिए
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा है कि अमेरिका को भारत को मुद्रा में गड़बड़ी करने वाला नहीं कहना चाहिए। मौजूदा वक्त में रघुराम राजन शिकागो विश्वविद्यालय के बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस में प्रोफेसर हैं। उन्होंने कहा कि भारत के पास चालू खाते का घटा है, जो तब और अधिक बढ़ जाएगा, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आएगा। उन्होंने यह भी कहा है कि भारत को निकासी में किसी तरह से उछाल के खिलाफ अपनी अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाना है। ऐसे में भारत को मुद्रा में गड़बड़ी करने वाला नहीं कहना चाहिए।

रघुराम राजन ने कहा कि भारत बार-बार मदद के लिए आईएमएफ के पास नहीं भाग सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जहां एक तरफ भारत एक बड़ा देश है, वहीं दूसरी ओर ऐसा करना राजनीतिक रूप से भी मुश्किल होगा। यही कारण है कि किसी भी तरह की निकासी के हालात में खुद को बचाने के लिए अपने पास मुद्रा भंडार तो बनाना ही होगा। आपको बता दें कि अमेरिकी वित्त विभाग के हवाले से कुछ रिपोर्ट में ऐसा कहा गया था कि अमेरिका भारत की विदेशी मुद्रा विनिमय दर और आर्थिक नीतियों पर कड़ी नजर रखेगा।












Click it and Unblock the Notifications