खुलासा: एक ही बिस्तर पर सोती थीं महारानी विक्टोरिया और उनका नौकर
लंदन। एक सवाल जो पिछले 150 सालों से अनसुलझा था उसे अब एक इतिहासकार ने सुलाझाने का दावा किया है। जी हां सवाल ये था कि क्या महारानी विक्टोरिया और उनके नौकर जॉन ब्राउन के बीच संबंध थे? दुनिया के जाने-माने इतिहासकार एएन विल्सन ने दावा किया है कि महारानी विक्टोरिया और जॉन ब्राउन एक साथ सो जाते थे लेकिन उनके बीच कभी सेक्स संबंध नहीं रहे। आपको बता दें कि विल्सन ने हाल ही में विक्टोरिया पर किताब भी लिखी है।

उल्लेखनीय है कि ये विवाद उस वक्त शुरु हुआ था जब एक मंत्री ने मरते वक्त बताया था कि विक्टोरिया और ब्राउन ने क्रेथी चर्च में शादी कर ली थी। ब्राउन, महारानी विक्टोरिया से 7 साल छोटा था। डेली मेल के मुताबिक विल्सन ने ये सभी बातें दो भागों की उस सीरीज में बताई हैं जिसका प्रसारण बीबीसी फोर पर किया जाएगा।
पति की मौत के बाद अकेली और शांत हो गई थीं विक्टोरिया
पति की मौत के बाद से महारानी बेहद परेशान रहने लगीं थीं। उनके सहयोगी को ऐसा लगता था कि उनका नौकर ब्राउन उन्हें इस अवसाद से निकाल सकता है। लेकिन लोग उस वक्त हैरान और परेशान रह गये जब महारानी उसके जादू में डूबती चली गईं। ब्राउन जल्द ही रानी के इतना करीब आ गया कि दरबारी चकित रह गए और रानी की बेटियां भी उसने अपनी मां का प्रेमी मानने लगीं थी।
उसका तेजी से उभरना बाकियों के लिए परेशानी बनता जा रहा था। शाही घर में लोग उससे घृणा करने लगे थे और बाकी नौकर उसे रानी का घोड़ा कहते थे।
ब्राउन को डार्लिंग कह संबोधित करती थीं महारानी विक्टोरिया
एक विदेश सचिव को पता चला कि विक्टोरिया ने ब्राउन को लिखे पत्रों में उसे डार्लिंग कहना शुरु कर दिया था। कुछ लोग ऐसा दावा करते हैं कि एक ट्रिप के दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने थे। माना जाता है कि 1883 में ब्राउन की मौत के बाद रानी ने उसके बारे में काफी कुछ लिखा था लेकिन दरबारियों को लगता था कि इससे रानी की छवि खराब होगी इसलिए ब्राउन की डायरियों के साथ इन लेखों को भी तबाह कर दिया गया।
एक दूसरे से जुड़े हुए कमरे में सोते थे विक्टोरिया और ब्राउन
विदेश सचिव का कहना था कि ब्राउन और रानी एक साथ शराब पीते थे और वे लोग जुड़े हुए कमरो में सोते थे। एक स्कॉटिश सोशलिस्ट रिपब्लिकन नेश्नलिस्ट एलेक्जेंडर रॉबर्टसन ने ऐसे पर्चे बांटे थे जिनमें छपा था कि रानी और ब्राउन ने शादी कर ली है लेकिन वह उनका ऐसा पति है जिसके पास कोई पदवी नहीं है। कुछ लोगों का मानना है कि दोनों का एक बच्चा भी हुआ था लेकिन यह बेहद ही अविश्वसनीय है।
-
Balen Shah Caste: पिता मधेशी और मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह, इंटरनेट पर क्यों हो रहा विवाद? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
LPG Gas Price Today: आज आपके शहर में कितने बढ़े एलपीजी गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें कीमत -
LPG के बाद क्या पेट्रोल पर भी संकट? केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब -
'4 बच्चों के लिए सही पति की मार, जबरन मुस्लिम बनाया', कौन हैं Sayali Surve, जिनकी हुई हिंदू धर्म में वापसी? -
Guru Margi 2026: गुरु हुए मार्गी, बदलने वाली इन 4 राशियों की किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
48000000 की प्राइज मनी से भरा पाकिस्तान का कटोरा, टी20 विश्व कप हारने पर भी मिले कई टीमों से ज्यादा पैसे -
Rabi Lamichhane Caste: ब्राह्मण या क्षत्रिय? किस जाति से हैं नेपाल के भावी डिप्टी PM रवि लामिछाने -
ईशान किशन ने गाड़ा झंडा, करियर की बेस्ट ICC रैंकिंग से हिलाया पाकिस्तानी का सिंहासन, टॉप 10 में भारत का दबदबा -
PM Kisan 22nd Installment: 13 मार्च को जारी होगी 22वीं किस्त, आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं, अभी करें चेक -
आज का वृश्चिक राशिफल 11 मार्च 2026: अपने पर करें भरोसा, रिश्तों में रखें पारदर्शिता












Click it and Unblock the Notifications