क्या महारानी एलिजाबेथ अस्वस्थ हैं? नीले हाथ बने चिंता के कारण, लोग हुए परेशान
खबर के मुताबिक, महारानी एलिजाबेथ की तबीयत इन दिनों कुछ ठीक नहीं है, इसलिए वे कहीं आने-जाने में असमर्थ हैं। लिज ट्रस के साथ एक तस्वीर में महारानी का हाथ नीला लग रहा था।
लंदन, 7 सितंबर : ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने मंगलवार को इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से बाल्मोरल कैसल में मुलाकात की। यह मुलाकात ब्रिटेन की अगली प्रधानमंत्री बनने की उनकी औपचारिक प्रक्रिया का हिस्सा थी। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर को देखकर लोग महारानी की स्वास्थ्य के प्रति चिंतित हो गए। दरअसल, लिज के साथ एक तस्वीर में महारानी के दाहिने हाथ का रंग नीला दिख रहा है।

महारानी के स्वास्थ्य को लेकर लोग चिंतित
महारानी ने ब्रिटेन की नई पीएम लिज ट्रस को अपने स्कॉटलैंड स्थित घर बाल्मोरल कैसल (Scotland home, Balmoral Castle) में स्वागत किया। महारानी से मिलने के लिए लिज ने 1,000 मील की राउंड ट्रिप में स्कॉटलैंड की यात्रा पूरी की। क्वीन इस वक्त कहीं आने-जाने में असमर्थ हैं इसलिए ये मुलाकातें लंदन के बकिंघम पैलेस के बजाय स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में हो रही हैं। ट्रस के साथ मुलाकात में क्वीन लंबे समय बाद सार्वजनिक रूप से नजर आई हैं। 70 साल के शासनकाल में ट्रस क्वीन की 14वीं प्रधानमंत्री हैं।

महारानी कहीं आने-जाने में असमर्थ
खबर के मुताबिक, महारानी एलिजाबेथ की तबीयत इन दिनों कुछ ठीक नहीं है, इसलिए वे कहीं आने-जाने में असमर्थ हैं। लिज ट्रस के साथ एक तस्वीर में महारानी का हाथ नीला लग रहा था। इस वजह से लोग उनकी स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित हो गए। लोग इसलिए भी टेंशन में है क्योंकि इसस पहले कभी ऐसा कार्यक्रम लंदन या विंडसर के बाहर नहीं हुआ है।

महारानी के हाथों का रंग नीला कैसे हुआ? लोग चिंतित
एक ट्विटर यूजर ने महारानी की एक तस्वीर में उनके नीले हाथ को देखकर कहा, महारानी को हाथ में घाव हुआ है। एक दूसरे यूजर ने ट्वीट किया, रानी के हाथ को क्या हो गया है। सब लोग तस्वीर में महारानी के हाथ के बदले रंग को देखकर परेशान हो रहे थे। एक तीसरे यूजर ने कहा, महारानी का हाथ नीला क्यों है?

हाथ का रंग बदला-बदला दिख रहा है
खबर के मुताबिक, यूजर्स के इन टिप्पणियों में कुछ सच्चाई हो सकती है। हालांकि, इसके बारे में पुख्ता जानकारी नहीं है कि, महारानी बीमार हैं या फिर उनके हाथों को कुछ हुआ है। क्योंकि लिज के साथ तस्वीर खिंचवाते समय उनके हाथ का रंग बदला-बदला दिख रहा है।
(Photo Credit : Twitter)












Click it and Unblock the Notifications