92 की उम्र, 65 साल से महारानी, 30 पालतू कुत्ते, जानिए क्वीन एलिजाबेथ के बारे में कुछ अनकहीं बातें

वीन एलिजाबेथ द्वितीय 22 अप्रैल को 92 वर्ष की हो गईं। उनके जन्‍म दिन पर रविवार को एक शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें शाही परिवार के कई सदस्‍य शामिल थे। क्‍वीन एलिजाबेथ ब्रिटेन की राजशाही पर सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी बन गई हैं।

लंदन। क्‍वीन एलिजाबेथ द्वितीय 22 अप्रैल को 92 वर्ष की हो गईं। उनके जन्‍म दिन पर रविवार को एक शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें शाही परिवार के कई सदस्‍य शामिल थे। क्‍वीन एलिजाबेथ ब्रिटेन की राजशाही पर सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी बन गई हैं। नौ सितंबर 2015 को उन्‍होंने शासन करने के मामले में अपनी दादी क्‍वीन विक्‍टोरिया का रिकॉर्ड तोड़ा था। छह फरवरी 2017 को क्‍वीन एलिजाबेथ शाही परिवार की पहली ऐसी सदस्‍य बन गईं जिन्‍होंने 65 वर्ष का शासन पूरा होने पर सफायर जुबली मनाई थी। वैसे पहले अप्रैल और फिर जून में क्‍वीन का बर्थडे मनाया जाता है। उनकी आधिकारिक जन्‍मतिथि में जून माह दर्ज है। दो बर्थडे मनाने की परंपरा सन् 1748 से किंग जॉर्ज द्वितीय के जमाने से चली आ रही है। क्‍वीन एलिजाबेथ हमेशा अपना एक्‍चुअल बर्थडे जो 21 अप्रैल को होता है उसे सिर्फ परिवार के साथ मनाती हैं। उनके बर्थडे का शानदार सेलिब्रेशन रायॅल अल्‍बर्ट हॉल में हुआ। 92 वर्ष की होने के बाद भी वह हर कार्यक्रम का हिस्‍सा बनती हैं और हर कार्यक्रम में काफी सक्रिय नजर आती हैं।

55 वर्ष की उम्र में पिता की मौत

55 वर्ष की उम्र में पिता की मौत

क्‍वीन एलिजाबेथ के पिता प्रिंस अल्‍बर्ट ड्यूक ऑफ यॉर्क की मौत 55 वर्ष की आयु में ही हो गई थी और उनकी बहन की 71 वर्ष की उम्र में मौत हो गई थी। उनकी बहन बहुत ज्‍यादा स्‍मोक करती थी और शराब भी बहुत पीती थीं। कहते हैं कि फिटनेस क्‍वीन को उनकी मां से विरासत में मिली है जो कि वर्ष 101 वर्ष तक जिंदा थी। साथ ही उनके कई और रिश्‍तेदार भी काफी लंबे समय तक जिंदा रहे थे।

ब्रिटिश महिला की औसत आयु से भी आगे

ब्रिटिश महिला की औसत आयु से भी आगे

एक ब्रिटिश महिला की औसत आयु 70.6 वर्ष तक ही है लेकिन क्‍वीन एलिजाबेथ ने इस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। इस उम्र में भी वह अपने हर काम को पूरा करती हैं। काम करने की उनकी क्षमता को देखकर एक बार प्रिंस विलियम ने भी उनको सैल्‍यूट किया था।

कभी सिगरेट को हाथ नहीं लगाया

कभी सिगरेट को हाथ नहीं लगाया

क्‍वीन एलिजाबेथ के पति 96 वर्षीय प्रिंस प्रिंस फिलिप ने एक बार बताया था कि आज तक कभी उन्‍होंने लेट नाइट पार्टी नहीं की। वह हमेशा नियमित तौर पर अपनी छुट्टियां भी लेती हैं साथ ही वह न तो बहुत ज्‍यादा खाती हैं और न ही बहुत देर तक एक ही जगह बैठती हैं। आज तक उन्‍होंने कभी सिगरेट को भी हाथ नहीं लगाया है।

काफी दूर तक कर लेती हैं वॉक

काफी दूर तक कर लेती हैं वॉक

प्रिंस फिलिप की मानें तो आज भी क्‍वीन कभी डेस्‍क पर बैठकर काम नहीं करती हैं। वह अपने महल के बगीचे में जाकर वहां काम करने वालों से मिलती हैं और काफी देर तक प्रिंस फिलिप के साथ वॉक करती हैं। आज भी क्‍वीन काफी देर तक खड़ी रह सकती हैं।

क्‍वीन के मेहमानों के लिए एक नियम

क्‍वीन के मेहमानों के लिए एक नियम

क्‍वीन एलिजाबेथ ने एक नियम बनाया हुआ है और वह है महल से बाहर खुले वातावरण में जितना हो सके उतना समय बिताना। उन्‍होंने अपने स्‍ कॉटलैंड स्थित बालमोरल महल में आने वाले हर मेहमान के लिए भी यह नियम बनाया हुआ है। बाहर का मौसम चाहे जैसा हो हर मेहमान को क्‍वीन के साथ कुछ समय बाहर बिताना ही पड़ेगा।

आज भी सिर्फ सीढ़‍ियों का प्रयोग

आज भी सिर्फ सीढ़‍ियों का प्रयोग

आज भी क्‍वीन को सीढ़‍ियां चढ़ने में कोई दिक्‍कत नहीं होती है और प्रिंस फिलिप की मानें तो वह आज भी उनसे तेज स्‍पीड में सीढ़‍ियां चढ़ सकती हैं।

नौ बजे पहुंच जाती हैं ऑफिस

नौ बजे पहुंच जाती हैं ऑफिस

क्‍वीन एलिजाबेथ रोजाना नौ बजे अपने आफिस पहुंच जाती हैं। उनका यह नियम पिछले पांच दशकों से जारी है। साथ ही क्‍वीन रात के 10 बजे तक सो जाती हैं। सुबह आठ बजे के बाद ही महल में कोई जरूरी सूचना जारी की जाती है। इतने समय तक उनकी नींद में कोई उन्‍हें डिस्‍टर्ब नहीं करता है।

कभी महारानी नहीं बनना चाहती थी

कभी महारानी नहीं बनना चाहती थी

एलिजाबेथ कभी भी क्‍वीन नहीं बनना चाहती थीं। लेकिन उनके चाचा एडवर्ड VIII ने वर्ष 1936 में एक तलाकशुदा महिला वालिस सिम्‍पसन से शादी का फैसला किया और फिर उनके पिता ने राजशाही संभालने से इंकार कर दिया। इस तरह से एलिजाबेथ को राजशाही हासिल हुई।

 हर चिट्ठी का जवाब

हर चिट्ठी का जवाब

जब से क्‍वीन एलिजाबेथ ने राजशाही संभाली है तब से अब तक उन्‍होंने करीब साढ़े तीन मिलियन से भी ज्‍यादा चिट्ठियों का जवाब दिया है। साथ ही 175,000 से ज्‍यादा टेलीग्राम्‍स उनकी ओर से भेजे जा चुके हैं। 540,000 टेलीग्राम्‍स उन्‍होंने यूके और कॉमनवेल्‍थ देशों के कपल्‍स को भेजे हैं। उन्‍होंने अब तक 45,000 क्रिसमस कार्ड लोगों के लिए कंपोज किए हैं।

कोर्गी से है क्‍वीन को लगाव

कोर्गी से है क्‍वीन को लगाव

क्‍वीन को कोर्गी ब्रीड के कुत्‍तों से खासा लगाव है और उनके पास अब तक 30 से ज्‍यादा ऐसे कुत्‍ते रहे हैं। हाल ही में उनके एक पालतू कोर्गी का निधन हो चुका है।

13 प्रधानमंत्रियों का काल

13 प्रधानमंत्रियों का काल

क्‍वीन एलिजाबेथ अब तक अपने शासनकाल में 13 ब्रिटिश प्रधानमंत्रियों का दौर देख चुकी हैं। इसकी शुरुआत वर्ष 1951 में विंस्‍टन चर्चिल से हुई थी और आज यह सिलसिला ब्रिटिश पीएम डेविड कैमरुन और थेरेसा मे तक यह सिलसिला जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+