Quad Meeting: विदेश मंत्रियों की बैठक, जापान ने चीन को चेताया, ऑस्ट्रेलिया ने की भारत की तारीफ

दिल्ली में रायसीना डायलाॅग के दूसरे दिन की शुरुआत क्वाड देशों की बैठक के साथ हुई। क्वाड में शामिल चारों देशों ने संयुक्त राष्ट्र में सुधार का समर्थन किया है।

Foreign ministers of Quad meet

Image: PTI

दिल्ली में G-20 सम्मेलन से इतर रायसीना डायलॉग के दूसरे दिन की शुरुआत क्वाड देशों की बैठक के साथ हुई। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में इंडो-पैसिफिक में स्थिति की व्यापक समीक्षा की गई। एस जयशंकर ने क्वाड देशों की बैठक में कहा कि एक आतंकवाद विरोधी कार्य समूह और एसओपी बनाने पर सभी सदस्य सहमत हुए हैं। इसके साथ ही क्वाड में शामिल चारों देशों ने संयुक्त राष्ट्र में सुधार का समर्थन किया है। इस बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन, उनके जापानी समकक्ष योशिमासा हयाशी और ऑस्ट्रेलिया के पेनी वोंग ने भी भाग लिया।

काउंटर टेररिज्म वर्किंग ग्रुप पर सहमति

एस जयशंकर ने कहा कि क्वाड 2023 में काम कर रहा है, क्योंकि मुझे लगता है कि हमारे पास काफी रणनीतिक स्पष्टता और अच्छी समझ के साथ अच्छी लीडरशिप है। एस जयशंकर ने कहा, ''हम काउंटर टेररिज्म वर्किंग ग्रुप पर सहमत हुए हैं। हम इंडियन ओशन ड्रीम एसोसिएशन के साथ अधिक निकटता से सहयोग करने पर भी सहमत हुए हैं। हम सामूहिक रूप से क्षेत्र के लिए भिन्न विकल्पों की पेशकश कर रहे हैं और कई देश क्वाड के साथ काम करने में रुचि रखते हैं। समुद्री सुरक्षा के मामले में एक-दूसरे की नौसैनिक और सैन्य सुविधाओं तक पहुंच बनाना मुश्किल था, लेकिन अब नजरिया बदल गया है।''

वैश्विक स्तर पर बढ़ी चुनौतियांः ब्लिंकन

अमरीकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने क्वाड में सदस्य देशों के आपसी सहयोग के सवाल पर कहा कि पहले की तुलना वैश्विक स्तर पर अब चुनौतियां बढ़ी है। हम चुनौतियों से मुकाबला करने के लिए एक साथ काम कर रहे हैं। हम उन चीजों पर काम कर रहे हैं, जो वास्तव में महत्वपूर्ण हैं। अमरीकी विदेश मंत्री ने प्राकृतिक आपदाओं पर पूछे गए सवाल पर कहा कि गरीब देशों की मदद करने के लिए हम लोग मिलकर काम कर रहे हैं। क्वाड के सैन्य गठजोड़ पर ब्लिंकन ने कहा कि हम आपसी सहयोग के लिए एक साथ एक मंच पर काम रहे हैं। यह गठजोड़ किसी भी तरह से सैन्य गठजोड़ नहीं है।

क्वाड सैन्य गठबंधन नहीं

जापानी विदेश मंत्री योशिमासा हयासी ने भी ब्लिंकन की बात पर सहमति जताते हुए कहा कि क्वाड एक सैन्य गठजोड़ नहीं है। उन्होंने कहा कि हम चीन को भी इससे बाहर नहीं रखना चाहते हैं। बशर्ते वो अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करने को तैयार हो। हयाशी ने क्वाड की तुलना इंग्लिश म्यूजिक बैंड बीटल्स से की। उन्होंने कहा कि बीटल्स के चार म्युजिशियन्स की तरह हम भी सालों तक एक साथ रहेंगे और मिलकर काम करेंगे। ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने कहा कि भारत एक बड़ी शक्ति है, भारत के बिना इंडो पैसिफिक का कोई विकास नहीं हो सकता है।

साझा बयान भी किया गया जारी

यह बैठक इस क्षेत्र में बढ़ती चीनी मुखरता पर बढ़ती वैश्विक चिंताओं की पृष्ठभूमि में हुई है। विदेश मंत्रियों ने कहा कि क्वाड क्षेत्रीय और वैश्विक भलाई के लिए एक ताकत के रूप में कार्य कर रहा है, और यह अपने सकारात्मक और रचनात्मक एजेंडे के माध्यम से भारत-प्रशांत क्षेत्र की प्राथमिकताओं द्वारा निर्देशित होगा। विदेश मंत्रियों द्वारा साझा बयान में कहा गया, "हम स्वतंत्रता, कानून के शासन, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सिद्धांतों का दृढ़ता से समर्थन करते हैं, बिना विवादों का शांतिपूर्ण समाधान करते हैं, और यथास्थिति को बदलने के किसी भी एकतरफा प्रयास का विरोध करते हैं, सभी जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र और उससे आगे की शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए जरूरी हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+