पुतिन का बॉडीगार्ड बनेगा रूस का अगला राष्‍ट्रपति!

मॉस्‍को। रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादीमिर पुतिन, जो अक्‍सर खबरों में रहते हैं, उन्‍होंने अपने उत्‍तराधिकारी की तलाश कर ली है। विशेषज्ञों का दावा है कि आने वाले दिनों में दुनिया पुतिन के एक एक्‍स-बॉडीगार्ड को रूस के राष्‍ट्रपति पद पर देखेगी।

सिर्फ 60 घंटों में यूरोप के दो देशों पर कब्जा करेंगे पुतिन!

बतौर राष्‍ट्रपति पुतिन का कार्यकाल वर्ष 2018 में खत्‍म हो रहा है और अभी लोग अगले राष्‍ट्रपति के बारे में बातें नहीं कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि 63 वर्षीय पुतिन को तय करना होगा कि वह अगले कार्यकाल के लिए तैयार हैं या नहीं। डेली मेल ने इस बाबत एक खबर प्रकाशित की है।

अपने ही जासूस को जहर से मरवाने वाले राष्ट्रपति पुतिन

पुतिन वर्ष 2012 में राष्‍ट्रपति बने थे और रूस में राष्‍ट्रपति का कार्यकाल छह वर्ष का होता है। आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करिए और जानिए कौन है पुतिन का वह बॉडीगार्ड जो संभालेगा रूस की सत्‍ता।

रह चुके हैं सेना में

रह चुके हैं सेना में

इस शख्‍स का नाम है एलेक्‍साई ड्यूमिन और इनकी उम्र 43 वर्ष है। फिलहाल यह पुतिन के डिप्‍टी डिफेंस मिनिस्‍टर हैं। ड्यूमिन ने रूस की सेना की स्‍पेशल ऑपरेशन फोर्सेज को कमांड किया है।

गर्वनर पद से अनजान

गर्वनर पद से अनजान

इसके अलावा वह जीआरयू की मिलिट्री इंटेलीजेंस यूनिट में भी कुछ दिन रह चुके हैं। ड्यूमिन की मानें तो उन्‍हें इस बात का पता नहीं था कि उन्‍हें टुला का गर्वनर बनाया जा रहा है।

गर्वनर की पोस्‍ट

गर्वनर की पोस्‍ट

विशेषज्ञों की मानें तो पुतिन ने इसके साथ ही ड्यूमिन को राजनीति के दांवपेंच सीखाने शुरू कर दिए हैं। वहीं ड्यूमिन ने कहा है कि वह एक सैनिक हैं और उन्‍हें जहां भेजा जाएगा वह जाएंगे।

पुतिन के सबसे भरोसमंद

पुतिन के सबसे भरोसमंद

ड्यूमिन हर सेकेंड पुतिन के साथ रहते हैं और यहां तक कि उनकी आधिकारिक कार में उनके साथ सिर्फ उन्‍हें बैठने का अधिकार है। वह पुतिन की परछाई की तरह उनके साथ चलते हैं। पुतिन भी उन पर आंख बंद करके भरोसा करते हैं।

हीरो ऑ‍फ रशिया का खिताब

हीरो ऑ‍फ रशिया का खिताब

पुतिन की ओर से उन्‍हें हीरो ऑफ रशिया का खिताब भी दिया गया है। इसके साथ ही पुतिन ने उन्‍हें जनरल की रैंक के साथ इंफ्रेंट्री का डिप्‍टी हेड भी बना दिया था।

बनाए गए डिप्‍टी डिफेंस मिनिस्‍टर

बनाए गए डिप्‍टी डिफेंस मिनिस्‍टर

वर्ष 2014 में कीव से यूक्रेन क्रांति की शुरुआत हुई थी और कहा जाता है कि ड्यूमिनी ने गलत तरीके से यूक्रेन के राष्‍ट्रपति विक्‍टर येनुकोविच को देश से बाहर निकलवाया था। इसके सिर्फ दो माह बाद ही पुतिन ने उन्‍हें डिप्‍टी डिफेंस मिनिस्‍टर नियुक्‍त कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+