आखिरकार Putin ने Joe Biden को दी जीत की बधाई, जानें रूसी राष्ट्रपति ने क्यों की इतनी देर ?

मॉस्को। आखिरकार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने नवम्बर में हुए अमेरिकी चुनावों में निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) को जीत की बधाई दे दी है। पुतिन ने बधाई देते हुए कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि दोनों देश अपने मतभेदों को अलग रखते हुए अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर एक साथ मिलकर काम करेंगे।

Vladimir Putin

क्रेमलिन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि रूसी राष्ट्रपति ने अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति को सफलता के लिए शुभकामना दी और कहा कि वह अपनी तरह से सहयोग और संपर्क के लिए तैयार हैं।

आखिरकार भेजा संदेश
रूसी राष्ट्रपति पुतिन दुनिया के प्रमुख राष्ट्राध्यक्षों में सबसे आखिरी हैं जिन्होंने जो बाइडेन को जीत के लिए बधाई दी है। पुतिन की बधाई तब आई है जब सोमवार को ही अमेरिका के इलेक्टोरल कॉलेज ने अधिकारिक रूप से बाइडेन को विजेता घोषित किया था। जो बाइडेन को भेजे टेलीग्राम संदेश में पुतिन ने कहा कि "दोनों देश अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और स्थिरता को लेकर विशेष जिम्मेदारी वहन करें।" पुतिन ने कहा कि "उन्हें विश्वास है कि दोनों देश अपने मतभेदों के बावजूद दुनिया के सामने चल रही कई समस्याओं और चुनौतियों को हल करने में अपना योगदान देंगे।"

पुतिन ने क्यों नहीं दी बधाई ?
एक तरफ जहां दुनिया भर के नेताओं ने तीन नवम्बर के बाद हुए चुनाव में जीत के बाद बाइडेन को बधाई दे दी थी वहीं व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि वह बधाई देने के पहले चुनाव नतीजों की अधिकारिक घोषणा का इंतजार करेंगे।

बाइडेन के बारे में उम्मीद की जा रही है कि वह वर्तमान राष्ट्रपति ट्रंप की तुलना में रूस के खिलाफ कड़ा रुख अपनाएंगे। बाइडेन आरोप लगाते रहे हैं कि ट्रंप ने पुतिन से अपनी दोस्ती निभाने के लिए रूस की कई निरंकुश और गैर जिम्मेदार व्यवहार को नजर अंदाज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+