इस्तांबुल में शांति वार्ता के बाद रूस के तेवर पड़े नरम, बहुत जल्द हो सकती है पुतिन और जेलेंस्की की मुलाकात

नई दिल्ली, मार्च 29। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को खत्म करने की कोशिशें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार हो रही हैं। ऐसे में खबर है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच मुलाकात हो सकती है। दरअसल, यह जानकारी रूस के मुख्य वार्ताकार मेडिंस्की ने तुर्की के इस्तांबुल में हुई रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता के बाद दी।

Putin and Zelenski

'कीव और चेर्निगोव से हटेगी रूस की सैन्य गतिविधियां'

मेडिंस्की ने बताया कि इस वार्ता में यह फैसला लिया गया है कि रूस की सेना कीव और चेर्निगोव में हमले कम करेगी और इन इलाकों में सैन्य गतिविधियां भी कम होंगी। मेडिंस्की ने बताया कि इस वार्ता में तय हुआ है कि पुतिन और जेलेंस्की की भी मुलाकात हो सकती है। आपको बता दें कि इससे पहले दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की आपस में बातचीत होगी।

मॉस्को की ओर से भी शांति वार्ता के बाद प्रतिक्रिया आई है। मॉस्को की ओर से कहा गया है कि इस्तांबुल में बातचीत बंद होने के बाद कीव, चेर्निहाइव के पास सैन्य गतिविधि को हम कम करेंगे। मॉस्को ने कहा है कि यूक्रेन सुरक्षा गारंटी के बदले में 'तटस्थता' (नाटो के मोर्चे में शामिल होने के मुद्दे पर) प्रदान करता है।

डेनमार्क की संसद को जेलेंस्की ने किया संबोधित

इस्तांबुल में हुई रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता के बीच मंगलवार को डेनमार्क की संसद को यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि मारियोपोल में रूस का हमला युद्ध अपराध है। उन्होंने कहा कि मानवता के खिलाफ रूस ने अपराध किया है। यूक्रेन ने सुरक्षा की गारंटी मांगी है और अंतर्राष्ट्रीय समझौते की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+