नेपाल के पूर्व PM प्रचंड के इकलौते बेटे का दिल का दौरा पड़ने से निधन
काठमांडू। नेपाल के पूर्व पीएम और सीपीएन (माओवादी-केंद्र) के प्रमुख पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' के इकलौते बेटे प्रकाश दहल का दिल का दौरा पड़ने से रविवार को निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने के बाद प्रचंड के बेटे प्रकाश को थापाथली के नॉर्विक इंटरनेशनल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नेपाल में दो हफ्ते बाद प्रांतीय और संसदीय चुनाव शुरू होंगे। प्रचंड पहले चरण के मतदान से पहले चुनाव अभियानों में शामिल होने झापा गए हुए थे। प्रकाश दहल की पत्नी बीना दहल भी कंचनपुर जिले से संसदीय चुनाव की प्रत्याशी हैं। प्रकाश दहल, प्रचंड के इकलौते बेटे थे। प्रकाश की तीन बेटियां हैं।
अपने बेटे के मौत की सूचना मिलने के बाद प्रचंड चुनाव अभियान बीच में ही छोड़ कर सरकारी हैलीकॉप्टर से काठमांडु लौट आए। नेपाल में दो सप्ताह संसदीय शुरू होने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications