सऊदी अरब में फंसी पंजाब की लड़की ने वीडियो के जरिए लगाई गुहार, सुषमा स्वराज आई मदद के लिए आगे

रियाद। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सऊदी अरब के द्वादमी नामक शहर में फंसी पंजाब की एक लड़की वहां से निकलने के लिए गुहार लगा रही है। वीडियो रोती-बिलखती यह लड़की आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान से मदद मांग रही है। इस बीच विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर सऊदी में भारतीय अधिकारी को इस लड़की मदद करने के लिए कहा है। वीडियो में महिला रोती हुई कह रही है कि उसे किसी भी तरह से निकालने में मदद की जाए, नहीं तो यहां के लोग उसे मार देंगे।

सऊदी में फंसी पंजाब की लड़की, AAP सांसद से मांगी मदद

लड़की के मुताबिक, वह बहुत ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है और एक साल पहले सऊदी अरब के द्वादमी शहर में आ गई थी। सऊदी अरब का द्वादमी शहर रियाद से करीब 200 किमी दूरी पर स्थित है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में लड़की भयंकर टॉर्चर का शिकार लग रही है। अपना दर्दनाक अनुभव साझा करते हुए लड़की कह रही है कि कई-कई दिनों तक खाना नहीं दिया जाता। कमरे में बंद करके बाहर से ताला जड़ दिया जाता है और मारा-पीटा जाता है। लड़की के अनुसार, उसे तरह-तरह की यातनाएं दी जाती हैं।

लड़की ने साथ में यह भी कहा कि पंजाब के लड़के-लड़कियां भूल कर भी सऊदी अरब ना आएं, क्योंकि यहां पर ना केवल शोषण होता है बल्कि यातनाएं भी दी जाती हैं। उसने यह भी कहा है कि सऊदी अरब की पुलिस उसकी मदद नही कर रही है।

यहां देखे वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+