PTI चेयरमैन बोले- इमरान खान पाकिस्तान का अगला प्रधानमंत्री तय करेंगे
पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के चेयरमैन बैरिस्टर गौहर ने साफ किया है कि देश में पीटीआई मुख्य पार्टी के तौर पर सामने आई है और आसानी से केंद्र में और खैबर पख्तूनवा, पंजाब में सरकार का गठन कर सकती है। लोगों ने स्पष्ट बहुमत दिया है कि गुलामी स्वीकार नहीं है।
बैरिस्टर गौहर ने कहा कि हम लोगों के अधिकारों के लिए लड़ाई जारी रखेंगे। हम आपके सामने कुछ तथ्य रखेंगे। फिलहाल पीटीआई 170 सीटों पर आगे है और नतीजों को लेकर कानूनी लड़ाई भी लड़ी जाएगी।

बैरिस्टर ने कहा कि चुनाव आयोग की जिम्मेदारी थी कि पारदर्शी तरीके से नतीजों को सामने रखती। कानून के तहत इस प्रक्रिया के दौरान जो उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, चुनाव एजेंट और आधिकारिक पर्यवेक्षक को मौके पर मौजूद रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि लोगों ने 8 फरवरी को अपने मताधिकार का प्रयोग शांतिपूर्ण तरीके से किया है। ऐसे में चुनाव आयोग की यह जिम्मेदारी थी कि नतीजों को रात 2 बजे तक घोषित कर दिया जाए। अगर इसमे देरी हो रही है तो इसकी वजह भी बतानी चाहिए।
पीटीआई के चेयरमैन ने अपील की है कि लोगों को फैसले का सम्मान होना चाहिए, पीटीआई को सरकार गठन करने में किसी भी तरह की बाधा नहीं होनी चाहिए। लोगों ने साफ तौर पर राष्ट्रीय चुनाव 265 में से 170 सीटों पर बहुमत दिया है।
गौहर खान ने कहा कि खैबर पख्तूनवा में पीटीआई ने दो तिहाई बहुमत हासिल किया है. पार्टी पंजाब मे भी बहुमत की ओर बढ़ रही है। हम सुझाव के बाद मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा करेंगे। यही नहीं हम पंजाब में भी सरकार बनाएंगे।
पीटीआई चेयरमैन ने कहा कि सरकार गठन के लिए और गठबंधन बनाने के लिए हम सभी विकल्प पर विचार करेंगे। हमारी किसी से कोई लड़ाई नहीं है, हम आगे बढ़ना चाहते हैं। हम संविधान और कानून के तहत सरकार बनाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications