Priyanka Chopra को लेकर Shashi Tharoor के मन में रह गया मलाल! सोशल मीडिया पर खुलकर लिखी बात
Priyanka Chopra और कांग्रेस सांसद Shashi Tharoor हर साल होने वाली Harvard India Conference में एक दशक बाद फिर से मिले। इस खास मुलाकात के बाद शशि थरूर पुरानी यादों में चले गए और प्रियंका चोपड़ा और अपनी 10 साल पुरानी मुलाकात को याद कर बैठे। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रियंका के साथ तस्वीरें शेयर कीं और उनके बारे में काफी कुछ लिखा।
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में बड़ा आयोजन
यह कॉन्फ्रेंस Harvard University के छात्रों द्वारा14-15 फरवरी को आयोजित की गई थी। इस साल के आयोजन में थरूर और प्रियंका दोनों मुख्य वक्ताओं (Chief Speakers) में शामिल थे। यह सालाना कार्यक्रम भारतीय व्यापार, नीति, कला और संस्कृति से जुड़े बड़े नेताओं और वक्ताओं को एक मंच पर लाता है। इसमें टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, साहित्य और खेल जगत के दिग्गज भी शामिल होते हैं।

सोशल मीडिया पर क्या बोले थरूर?
प्रियंका से मंच के पीछे हुई बातचीत को लेकर थरूर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वह हार्वर्ड में @HarvardIndConf के समापन में बतौर मुख्य वक्ता अपनी स्पीच से ठीक पहले, आज एक दशक से ज्यादा समय बाद @priyankachopra से मिले।
उन्होंने आगे लिखा कि यह देखना और सुनना वाकई अद्भुद है कि प्रियंका कितना अच्छा कर रही हैं। उनके मुताबिक, प्रियंका ने ऐसे वैश्विक मंच पर सफलता हासिल की है, जहां भारतीय कलाकार कम ही दिखाई देते हैं, और इस बात ने देश को गौरवान्वित किया है। कुछ लोगों ने उनके पोस्ट के कमेंट में लिखा कि मंच साझा न कर पाने का मलाल शशि थरूर पर साफ दिख रहा है।
'गर्व न करने जैसा क्या है?'
थरूर ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा कि प्रियंका शानदार दिख रही हैं, पूरी तरह संतुलित और आत्मविश्वासी नजर आती हैं, साथ ही विचारशील और बुद्धिमान भी हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि 'गर्व न करने जैसा क्या है?!'
प्रियंका चोपड़ा और दोबारा मिलने का कमिटमेंट!
थरूर की पोस्ट पर जवाब देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा कि उनसे फिर मिलकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने थरूर की तारीफ करते हुए कहा कि वह हमेशा से उन्हें एक महान वक्ता और तेज-तर्रार जवाब देने वाले नेता के रूप में सराहती रही हैं।
प्रियंका ने यह भी कहा कि उनके पैनल के लिए रुकने और अपनी बुद्धिमत्ता साझा करने के लिए वह आभारी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि थरूर जल्द बेहतर महसूस करेंगे और दोनों के रास्ते फिर से मिलेंगे।
भारत से अमेरिका तक का सफर
सम्मेलन के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने भारत से अमेरिका तक के अपने सफर के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने उन अनुभवों को साझा किया जिन्होंने उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को आकार दिया। उन्होंने बताया कि एक टीन एजर के रूप में स्कूली शिक्षा के लिए अमेरिका जाना उनके जीवन का बड़ा मोड़ था। उनके शब्दों में, 'आपका जीवन आपके विकल्पों और अनुभवों का योग है।'
कम उम्र में बड़ा फैसला
प्रियंका ने कहा कि किशोरावस्था वह उम्र होती है जब इंसान अपने भविष्य की दिशा तय करता है। उस समय अमेरिका में बिताए गए सालों ने उन्हें परिभाषित किया और उन्हें स्वतंत्र बनना सिखाया। उनके मुताबिक, यह अनुभव उनके व्यक्तित्व और करियर दोनों के लिए बेहद अहम साबित हुआ।
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक की पहचान
प्रियंका चोपड़ा उन चुनिंदा भारतीय कलाकारों में गिनी जाती हैं जिन्होंने बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में सफल करियर बनाया है। उन्होंने कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में काम किया है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।
भारतीय पर्दे पर वापसी
प्रियंका जल्द ही निर्देशक S. S. Rajamouli की फिल्म 'वाराणसी' से भारतीय सिनेमा में वापसी करेंगी। इस फिल्म में उनके साथ Mahesh Babu और Prithviraj Sukumaran नजर आएंगे। इसके अलावा वह आने वाली ओटीटी रिलीज़ 'द ब्लफ' में भी दिखाई देंगी।
ग्लोबल आइकन की नई उड़ान
हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस में उनकी मौजूदगी ने यह साफ कर दिया कि प्रियंका अब सिर्फ फिल्म स्टार नहीं, बल्कि एक ग्लोबल पर्सनैलिटी बन चुकी हैं। वहीं शशि थरूर के साथ उनकी यह मुलाकात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications