प्रिंस हैरी ने शादी में अपनी दो एक्स गर्लफ्रेंड को भी दिया न्यौता, मेघन मार्कल से करने जा रहे शादी

नई दिल्ली। ब्रिटेन के छोटे राजकुमार प्रिंस हैरी इस साल मई में अमेरिकन एक्‍ट्रेस मेघन मार्कल से शादी करने जा रहे हैं। खास बात ये है कि प्रिंस ने शादी में अपनी दो पूर्व प्रेमिकाओं को भी न्यौता भेजा है। उनके मेहमानों की फेहरिस्त में उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड क्रेसिडा बोनस और चेल्सी डेवी भी शामिल हैं। हैरी और मेघन 19 मई को शादी करने वाले हैं।

Prince Harry Meghan Markle wedding prince ex girlfriends also invited

हैरी के चेल्सी और क्रेसिडा के साथ लंबे वक्त तक रिश्ते रहे। अलग होने के बाद भी दोनों से ही हैरी की दोस्ती बरकरार है। दोस्ती के चलते हैरी ने दोनों को शादी में बुलाया है। हालांकि मेगन ने अपने पूर्व पति ट्रेवर एन्जेलसन को शादी में नहीं बुलाया है। अलग होने के बाद मेघन और ट्रेवर में कभी रिश्ते बहुत बेहतर नहीं रहे।

33 साल के प्रिंस हैरी और 36 साल की उनकी गर्लफ्रेंड मेघन मार्कल ने बीते साल नवंबर में सगाई करने की घोषणा की थी। उस समय प्रिंस ने साल 2018 के बसंत के मौसम में शादी करने की बात कही थी। मेघन हॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। वो तलाकशुदा हैं। प्रिंस हैरी के उनके रिश्ते को लेकर तब बातें सामने आई थीं जब बीते साल के शुरुआत में दोनों एक डिनर डेट पर साथ दिखे थे। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ था। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर कयास शुरु हुआ था, जिस पर बाद में उन्होंने मुहर लगाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+