प्रिंस हैरी ने छोड़ दिया UK, कनाडा में पत्‍नी मेगन और बेटे आर्ची के साथ रहेंगे

लंदन। ब्रिटेन की रॉयल फैमिली में मचे घमासान के बीच ही प्रिंस हैरी के यूके छोड़ने की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि हैरी अपनी पत्‍नी मेगन मर्केल और बेटे आर्ची के पास कनाडा चले गए हैं। हैरी और मेगन ने पिछले दिनों एक आम कपल की तरह जिंदगी जीने की ख्‍वाहिश जताई थी और इसके बाद उन्‍होंने शाही फैमिली को छोड़ने का ऐलान किया था। ब्रिटिश मीडिया की मानें तो हैरी का इस तरह से जाना ब्रिटिश रॉयल फैमिली के लिए एक और नया झटका है।

prince-harry

वैंकुवर में लेंगे हैरी और मेगन घर

ब्रिटेन के डेली टेलीग्राफ की ओर से बताया गया है, 'ड्यूक ऑफ ससेक्‍स सोमवार यूके छोड़कर कनाडा के लिए रवाना हो गए हैं।' बताया जा रहा है कि प्रिंस हैरी आखिरी बार शाही ड्यूटी को पूरा करके कनाडा के लिए रवाना हो गए हैं। द सन की ओर से बताया गया है कि प्रिंस हैरी ने शाम 5:30 बजे कनाडा के वैंकुवर के लिए लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से फ्लाइट ली। हैरी की पत्‍नी मेगन और उनका बेटा आर्ची इस समय वैंकुवर में हैं। कहा जा रहा है कि दोनों वैंकुवर में ही रहना चाहते हैं। टेलीग्राफ की मानें तो प्रिंस हैरी का कनाडा के लिए निकलना इस बात के संकेत हैं कि वह अब ससेक्‍स के साथ अपने संबंध तोड़ रहे हैं। बकिंघम पैलेस की तरफ से दो दिन पहले ही इस बात की जानकारी दी गई थी कि प्रिंस हैरी और उनकी पत्‍नी को अब महाराज और महारानी के तौर पर संबोधित नहीं किया जाएगा।

भाई विलियम के डिनर में भी नहीं पहुंचे

कनाडा रवाना होने से पहले हैरी ने अपनी दादी महारानी एलिजाबेथ के साथ लंदन में यूके-अफ्रीका इनवेस्‍टमेंट समिट में हिस्‍सा लिया था। उन्‍होंने यहां पर मलावी और मोजांबिक के राष्‍ट्रपतियों के साथ वार्ता की और साथ ही मोरक्‍को के प्रधानमंत्री के साथ भी कुछ देर चर्चा की थी। हैरी इस सम्‍मेलन में काफी खुश नजर आ रहे थे। हैरी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के साथ 20 मिनट तक अकेले में कुछ बात की थी। हैरी ने बकिंघम पैलेस में अफ्रीकी नेताओं के लिए आयोजित डिनर में भी हिस्‍सा नहीं लिया था। इस डिनर को प्रिंस विलियम की तरफ से होस्‍ट किया गया था। हैरी और मेगन को ड्यूक ऑफ डचेस कर टाइटल मिला हुआ है। ब्रिटिश रॉयल फैमिली में कई सदियों बाद ऐसा हुआ है जब किसी ने राजशाही को मानने से इनकार कर दिया हो। प्रिंस हैरी छठवें नंबर पर सिंहासन के हकदार के तौर पर थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+