ब्रिटेन के राजघराने में आया नन्हा मेहमान, राजकुमार प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मार्कल ने दिया बेटे को जन्म, सालभर पहले हुई थी शादी
नई दिल्ली। ब्रिटेन के राजघराने में खुशखबरी आई है। ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस हैरी पिता बने हैं। उनकी पत्नी मेगन मार्कल मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया। सालभर पहले ही प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल की शादी हुई थी। एएनआई के मुताबिक मेगन ने बेटे को जन्म दिया है। शाही परिवार की ओर से इसका आधिकारिक ऐलान किया गया है। प्रिंस हैरी ने बच्चे और मेगन के स्वस्थ होने की सूचना भी दी है।

शाही परिवार में आई खुशियां
ब्रिटेन के शाही परिवार में नन्हा मेहमान आया है। प्रिंस हैरी पिता बन गए है। उनकी पत्नी मेगन मार्केल ने बेटे को जन्म दिया है। 19 मई 2018 में प्रिंस हैरी ने मेगन से शादी की थी। शाही परिवार में बच्चे के स्वागत की तैयारियों शुरू हो गई है। प्रिंस हैरी की पत्नी डचेज ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल ने बेटे को जन्म दिया। बच्चा और मां पूरी तरह स्वस्थ हैं।

ड्यूक और डचेज ऑफ ससेक्स के पहले बच्चे का जन्म
शाही परिवार की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर इस खबर की पुष्टि की गई। घोषणा की गई कि 6 मई 2019 की सुबह ड्यूक और डचेज ऑफ ससेक्स के पहले बच्चे का जन्म हुआ। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं । शाही परिवार की ओर से ब्रिटेनवासियों का आभार जताता गया। मेगन के संतान की स्वागत की तैयारियां चल रही हैं।

कौन हैं मेगन मार्कल
आपको बता दें कि मेगन मार्कल का जन्म 4 अगस्त, 1981 को लॉस एंजेलिस में हुआ। बचपन में ही उनके माता-पिता अलग हो गए थे। मेगन की परवरिश अधिकतर उनकी मां ने की। प्रिंस हैरी से ये उनकी दूसरी शादी है। मेगन नारी सशक्तिकरण की प्रतीक हैं। वो वर्ल्ड विजन की ग्लोबल राजदूत भी रह चुकी हैं और यूएन वुमन की एडवोकेट भी रह चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications