मई में पीएम मोदी जायेंगे चीन, सीमा विवाद होगा अहम मुद्दा
बीजिंग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मई माह में चीन के दौरे पर जायेंगे। चीन के दौरे पर गयी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस बात की जानकारी चीन में भारतीय समुदाय को संबोधित करने के बाद मीडिया को दी।

सुषमा स्वराज का यह पहला चीन दौरा है। इस दौरान उन्होंने कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए एक और रुट का जायजा लिया जिसका कार्य प्रगति पर है। माना जा रहा है कि इस मार्ग से कैलाश मानसरोवर की यात्रा और सुगम और आरामदायक हो जाएगी।
इससे पहले सुषमा ने कहा कि मीडिया भी भारत-चीन के रिश्तों को मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका अदा कर सकता है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सकारात्मक मुद्दों को लोगों तक पहुंचाकर मीडिया इस मामले में अपनी भूमिका निभा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications