आतंकवाद मसले पर दुबई से नरेन्‍द्र मोदी ने किया पाकिस्‍तान पर हमला

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)।दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 'मरहबा नमो' कार्यक्रम में भारतीयों को संबोधित कर रहे हैं। नरेन्‍द्र मोदी जैसे ही मंच पर आए पूरा स्‍टेडियम मोदी-मोदी के नारों से गूंज गया। अपने संबोधन की शुरुआत नरेन्‍द्र मोदी ने दुबई में मौजूद भारतीयों को नमन किया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित 'मरहबा नमो' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग 50,000 प्रवासी भारतीयों को संबोध‍ित करने वाले हैं। यूएई के इतिहास में पहली ऐसा हो रहा है कि दौरे पर आए किसी देश के प्रमुख को इतने बड़े पैमाने पर सभा करने की इजाजत दी गई है।

Prime Minister Narendra Modi
नरेन्‍द्र मोदी ने कहा भारत में अगर कोई प्राकृतिक आपदा आती है तो दुबई में बैठा हुआ भारतवासी चैन से नहीं र‍‍ह पाता। उन्‍होंने कहा जब वाजपेयी प्रधानमंत्री थे भारत ने परमाणु परीक्षण किया था, दुनिया चौंक गई थी। कुछ लोग गुस्सा हो गए थे और रातो-रात भारत पर प्रतिबंध लगा दिए गए थे। भारत को आर्थिक मुसीबतों में धकेल दिया गया था और तब वाजपेयी जी ने विश्व भर में फैले हुए भारतवासियों से आह्वान किया था, देश की मदद करने के लिए। नरेन्‍द्र मोदी ने कहा आज दुनिया का कोई भी ऐसा राजनेता नहीं जो मोदी से हाथ मिलाता है तो उसे मोदी नहीं बल्‍कि 125 करोड़ हिंदुस्‍तानी दिखाई देते हैं।

दुबई क्रिकेट स्‍टेडियम में विशाल जनसैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि FDI में 48 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। भारत में सबसे तेज गति से आर्थि‍क सुधार हुआ। उन्‍होंने कहा कि 25-30 साल पहले जब विश्व के नेताओं से मिलता था तो उन्हें आतंकवाद समझ नहीं आता था, लेकिन अब उन्हें समझ आ गया है कि आतंकवाद की कोई सीमा नहीं होती, आतंकवाद कितना भयंकर होता है। नरेन्‍द्र मोदी ने बैंकॉक धमाके का जिक्र किया। मोदी ने कहा मानवता में भरोसा करने वाले दुनिया के देश एक होकर आतंकवाद से लड़ें।

पड़ोसी देश से संबंधों पर मोदी ने कहा नेपाल हमारा पड़ोसी है। उसके दुख में हमारा दुख समाया हुआ है। नेपाल जाना हो तो हवाई जहाज से जाने में 70 मिनट भी नहीं लगते लेकिन भारत के पीएम को वहां जाने में 17 साल लग गए। हमने फिर से नेपाल से संबंध जोड़ा। हमारी कोशिश है भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाना। पड़ोस के देशों से दोस्ती बनाकर एक साथ चलना। मोदी ने दुबई की तारीफ करते हुए कहा कि क्या ताकत दिखाई होगी इस देश ने, क्या मैग्नेट रहा होगा इस देश में कि पूरा विश्व यहां आना चाहता है।

उन्होंने कहा, "कोई 10 कोई 15 कोई 20 तो कोई 30 साल से रोजी रोटी कमा रहा है, लेकिन साथ-साथ भारत के लोगों को भी बढ़ाने में कभी पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा, "आज मैं गर्व से कह सकता हूं कि वाजपेयी जी के उस आवाहन पर हिंदुस्तान की तिजोरी भरने में खाड़ी देशों में जो मजदूरी का काम करते थे उनका सबसे बड़ा योगदान था। यहां बसा हुआ हर भारतवासी एक प्रकार से हिंदुस्तान के हर कोने से जुड़ा हुआ है।"

गौरतलब है कि मोदी 34 वर्षो में दुबई का दौरा करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं, जिसका जिक्र उन्होंने अपने संबोधन में भी किया। मोदी ने कहा, "हर हफ्ते हिंदुस्तान से 700 से भी ज्यादा फ्लाइट यहां आते हैं। लेकिन भारत के प्रधानमंत्री को यहां आने में 34 साल लग गए। कभी-कभी मुझे लगता है कि बहुत सारे ऐसे काम हैं जो पूर्व के लोग मेरे लिए बाकी छोड़कर चले गए हैं। भारत के लिए बहुत सारे काम बाकी रहे अच्छे काम करने को मेरे लिए छोड़ गए।" नरेन्‍द्र मोदी के भाषण के कुछ मुख्‍य अंश:

  • मोदी ने कहा दुबई एक ऐसा भाग्यशाली देश है, जिसके पास 65 फीसदी जनसंख्या 35 उम्र से कम की है। आज यहां जवानी लबालब भरी पड़ी है
  • मोदी ने कहा आपको भी खुशी होगी जानकर कि क्राउन प्रिंस ने हिंदुस्तान में साढ़े चार लाख करोड़ रुपये निवेश करने का संकल्प किया है।
  • यूएई ने भारत के लिए संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता का समर्थन किया।
  • मोदी ने कहा आतंकवाद पर दो टूक बात हुई।
  • भारत और अमीरात के बीच जो ज्वाइंट स्टेटमैंट आया है, आपको भी खुशी होगी जानकर कि क्राउन प्रिंस ने हिंदुस्तान में साढ़े चार लाख करोड़ रुपये निवेश करने का संकल्प किया है।
  • मोदी ने कहा मैं आबू धाबी में मंदिर के लिए जगह देने के लिए क्राउन प्रिंस को स्‍टैंडिग ओवेशन दीजिए।
  • मोदी ने कहा मैं यहां के प्रिंस के प्यार को कभी भूल नहीं पाऊंगा। वो अपने पांचों भाइयों के साथ मुझे एयरपोर्ट पर लेने आए
  • मोदी ने कहा कि 2014 लोकसभा चुनाव के नतीजों के वक्‍त दुबई नाच रहा था।
  • प्रधानमंत्री ने दुबई के प्रिंस को यूएई के एक प्रिंस का धन्‍यवाद देते हुए कहा कि भारत के गौरव को आप बढ़ा रहे हैं। भारत में बारिश हो तो दुबई में बैठा देशवासी छाता खोल देता है।
  • मोदी ने कहा कि दुबई लघु भारत ही नहीं, लघु विश्व बन गया है।
  • नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि उन्‍हें दुबई तब आते-आते 34 साल लग गये।
  • मोदी ने मलयाली भाषा में मलयाली नववर्ष की शुभकमानाएं दी।
  • नरेन्‍द्र मोदी ने दुबई में भारतियों को आजादी के पर्व की शुभकामनाएं दी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+