गोली माारकर मर्डर करने के दोषी राजकुमार को सिर काटकर दी मौत की सजा!

सऊदी नागरिक की गोली मारकर हत्या। 2014 में प्रिंस से हुआ था झगड़ा।

रियाद। 2014 में एक शख्स की गोली मारकर हत्या करने के दोषी राजकुमार को सऊदी अरब में मौत की सजा दे दी गई है। सऊदी अरब में अमूमन तलवार से सिर काटकर मृत्युदंड दिया जाता है।

execution of price in saudi arab

प्रिंस कबीर ने मारी शख्स को गोली

सऊदी अरब के आंतरिक मामलों के प्रवक्ता ने इस बारे में कहा है कि प्रिंस तुर्की बिन सऊद अल कबीर ने 2014 में हुए एक झगड़े के दौरान अदेल अल माहेमिद नाम के सऊदी नागरिक की गोली मार कर हत्या कर दी थी।

रियाद के डेजर्ट कैंप में हुआ मर्डर

2014 में रियाद के डेजर्ट कैंप में प्रिंस कबीर की लड़ाई हो गई थी जिसमें उन्होंने गोली चला दी। इसमें एक शख्स की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। मरने वाला शख्श, किलर प्रिंस का दोस्त था। अरब न्यूज के अनुसार, जब प्रिंस को यह अहसास हुआ कि उन्होंने अपने दोस्त की हत्या कर दी है तो खुद ही पुलिस को इसके बारे में सूचना दी।

मौत की सजा पर मृतक के परिवार ने कहा

प्रिंस को मिली मौत की सजा पर हत्याकांड के शिकार हुए शख्स के चाचा ने कहा है कि इस फैसले से पता चलता है कि सऊदी अरब में निष्पक्ष न्याय होता है।

सऊदी अरब का सख्त इस्लामिक कानून

सऊदी अरब में इस्लामिक कानून के तहत हत्या, ड्रग तस्करी, डकैती, बलात्कार जैसे अपराधों के लिए मौत की सजा दी जाती है।

एमनेस्टी इंटरनेशनल के अनुसार, सऊदी साम्राज्य में 2015 में158 लोगों को मौत की सजा दी गई। इस मामले में इरान और पाकिस्तान पहले और दूसरे नंबर पर है। इसके बाद तीसरे नंबर पर सऊदी अरब है।

एफपी ने आंतरिक मामलों के प्रवक्ता के हवाले से बताया है कि प्रिंस को मौत की सजा के बाद 2016 में सऊदी अरब में अब तक 134 लोगों को मौत की सजा मिल चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+