Rishabh Pant पहुंचे आदि कैलाश, उत्तराखंड के पवित्र 'ॐ पर्वत' के किए दर्शन, VIDEO आया सामने

Rishabh Pant Video Viral: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) इन दिनों क्रिकेट के मैदान से दूर एक बेहद खास वजह से चर्चा में हैं। पंत ने शनिवार यानी 13 जून 2026 को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित अत्यंत पवित्र और सुदूर धार्मिक स्थल आदि कैलाश और 'ॐ पर्वत' की आध्यात्मिक यात्रा की। बेहद चौकाने वाली बात यह रही कि पंत का यह पूरा दौरा पूरी तरह सीक्रेट रखा गया था।

पंत ने लिया भगवान शिव का आशीर्वाद लिया (Rishabh Pant Video Viral)

अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान ऋषभ पंत ने पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव की आराधना की। पंत सबसे पहले भारत-तिब्बत सीमा के करीब कुमाऊं क्षेत्र में स्थित 'आदि कैलाश' पहुंचे, जिसे साक्षात कैलाश पर्वत की प्रतिलिपि माना जाता है। वहां उन्होंने वैदिक रीति-रिवाज से महादेव की विशेष पूजा की। इसके बाद वे 'ॐ पर्वत' पहुंचे। 15,200 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस रहस्यमयी चोटी पर प्राकृतिक रूप से बर्फ से 'ॐ' (ॐ) की आकृति बनती है। पंत ने इस अलौकिक आध्यात्मिक वातावरण में कुछ समय शांति से बिताया।

Rishabh Pant 1

सेना के जवानों से पंत को लेनी पड़ी मदद

गूंजी (Gunji) क्षेत्र के पास अचानक ऋषभ पंत की गाड़ी का टायर पंचर हो गया। इस दौरान वहां तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और भारतीय सेना के जवानों ने तुरंत उनकी मदद की। गाड़ी ठीक होने के दौरान पंत ने देश के रक्षकों के साथ समय बिताया और उनके साथ बैठकर नाश्ता किया। इसके बाद वे व्यास घाटी के 'नाबी गांव' पहुंचे, जहां उन्होंने किसी बड़े होटल के बजाय स्थानीय ग्रामीणों के बीच एक 'होमस्टे' में रात बिताई और पहाड़ी संस्कृति का आनंद लिया।

ऋषभ पंत ने अपनी इस पावन यात्रा की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर कीं। हिमालय की प्राचीन वादियों में प्रार्थना करते हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट कर उन्होंने लिखा कि ॐ नमः शिवाय, हमारे उत्तराखंड में कुछ बेहद खास बात है। उनकी इस पोस्ट के बाद देश भर के श्रद्धालुओं और पर्यटकों में इन पवित्र स्थलों के प्रति आस्था बढ़ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+