वैभव सूर्यवंशी ने मैदान पर चला दिया थप्पड़! बच गया श्रीलंकाई खिलाड़ी, सुपर ओवर के बाद मैदान पर जोरदार टकराव

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को आम तौर पर एक शांत प्लेयर के रूप में देखा जाता है लेकिन श्रीलंका में भारत ए के लिए खेलते हुए आज उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया। भारत ए और श्रीलंका ए की टीमों के बीच मुकाबला टाई होकर सुपर ओवर में गया। वहां श्रीलंका ने जीत दर्ज कर वैभव सूर्यवंशी के साथ छेड़खानी की थी।

सुपर ओवर में भारत को जीतने के लिए 17 रन की दरकार थी और वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर थे लेकिन वह इन रनों को नहीं बना पाए। कुगदस मथुलान के ओवर में वैभव और शेडगे क्रीज पर थे। भारत की टीम सिर्फ 7 रनों का स्कोर बना पाई और मुकाबला हार गई।

vaibhav sooryavanshi

इसके बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने जश्न के नाम पर वैभव सूर्यवंशी को एक तरह से छेड़ दिया। वे सभी प्लेयर्स जानबूझकर वैभव सूर्यवंशी के सामने आकर जश्न मनाते हुए उनको छेड़कर यह जताने का प्रयास कर रहे थे कि तुम सुपर ओवर में रन नहीं बना पाए। श्रीलंकाई प्लेयर्स ने उनको उकसाया था।

जब यह जश्न ज्यादा हुआ, तो वैभव सूर्यवंशी किसी प्लेयर (शायद मथुलान) के साथ भिड़ गए। वह श्रीलंकाई प्लेयर को पकड़ने के लिए करीब थे और हाथ भी बढ़ा दिया था, इस दौरान दोनों के बीच थोड़ी धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद सूर्यवंशी दुबारा आगे बढ़े। आमने-सामने की इस टक्कर को देखते हुए साथ में खड़े सूर्यांश शेडगे ने वैभव को पकड़कर अपनी तरह खींच लिया। इसके बाद जाते हुए सूर्यवंशी ने श्रीलंकाई टीम के प्लेयर्स को अपना हाथ दिखाते हुए कुछ कहा। अगर शेडगे उनको नहीं खींचते, तो शायद वह किसी श्रीलंकाई खिलाड़ी को थप्पड़ रसीद कर देते।

वैभव सूर्यवंशी को श्रीलंकाई टीम के प्लेयर्स ने जानबूझकर छेड़ा था। 15 साल के वैभव ने पानी सर से ऊपर जाता हुआ देख अपना जोरदार रिएक्शन दिया लेकिन समय रहते उनके साथी खिलाड़ी ने खींच लिया। वैभव सूर्यवंशी का चेहरा एकदम लाल था और वह बेहद गुस्से में थे लेकिन बाद में शेडगे के साथ पवेलियन चले गए।

भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए इस मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 265 रन बनाए। जवाबी पारी में खेलते हुए श्रीलंकाई टीम 265 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई और मुकाबला सुपर ओवर में चला गया। इसके बाद श्रीलंकाई टीम ने जीत दर्ज कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+