'राष्ट्रपति ट्रंप ने किम जोंग उन से सीधी बात की'

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन
AFP
उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से सीधी बात की है.

राष्ट्रपति ट्रंप ने ये भी कहा है कि अमरीकी अधिकारियों ने उत्तर कोरिया के अधिकारियों से बात की है ताकि दोनों देशों के नेताओं के बीच मुलाक़ात को ऐतिहासिक बनाया जा सके.

उन्होंने कहा, ''हमने बेहद उच्च स्तर पर सीधी बात की है'' राष्ट्रपति ट्रंप ने ये भी कहा कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से मुलाकात के लिए पांच जगहों पर विचार किया जा रहा है.

शिंजो आबे के साथ डोनल्ड ट्रंप
AFP
शिंजो आबे के साथ डोनल्ड ट्रंप

राष्ट्रपति ट्रंप ने ये तमाम बाते जापान के प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे की मौजूदगी में कहीं हैं जो उनसे मिलने फ्लोरिडा पहुंचे हैं.

जापान में इस बात की आशंका थी कि राष्ट्रपति ट्रंप, उत्तर कोरिया से बातचीत के लिए जापान को दरकिनार कर सकते हैं.

जापान, अमरीका का मुख्य सहयोगी और उत्तर कोरिया का पड़ोसी है.

राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को तब अचंभे में डाल दिया था जब उन्होंने उत्तर कोरिया की ओर से सीधी बातचीत के न्यौते को मंज़ूर कर लिया था.

राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से जून या उससे थोड़ा पहले भी मुलाक़ात हो सकती है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+