श्रीलंका के राष्ट्रपति भवन का गुप्त रास्ता मिला, क्या इसी रास्ते से भागे होंगे राष्ट्रपति?

कोलंबो, 10 जुलाईः श्रीलंका में चल रही भीषण उथल-पुथल के बीच दावा किया जा रहा है, कि राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे देश छोड़कर नौसेना की जहाज से फरार हो गये हैं। शनिवार को श्रीलंका में एक बार फिर से प्रदर्शन काफी ज्यादा आक्रामक हो गया जिसके बाद हजारों लोग गोटाबाया राजपक्षे की इस्तीफे की मांग करते हुए राष्ट्रपति आवास में घुस गये थे। हालांकि, ऐसी रिपोर्ट है, कि उस वक्त राष्ट्रपति गोटाबाया राष्ट्रपति भवन में मौजूद नहीं थे, लेकिन कल से ही यह सवाल सभी के मन में है कि आखिर श्रीलंका के राष्ट्रपति अपने भवन से कैसे निकले? वह किस रास्ते से भागे?

Recommended Video

    Sri Lanka Crisis: Protesters found Note Bundles and Secret Bunker ! | Gotabaya | वनइंडिया हिंदी
    सीक्रेट रास्ता मिला

    सीक्रेट रास्ता मिला

    इस बीच आखिरकार वह सीक्रेट रास्ता मिल गया है जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि गोटाबाया राजपक्षे ने भागने में इस रास्ते की मदद ली है। राष्ट्रपति भवन में एक खूफिया बंकर मिला है, ऐसा कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति ने उस बंकर के सहारे ही राष्ट्रपति भवन से भागे हैं। यह खूफिया बंकर कुशलता के साथ अंडरग्राउंड निर्माण किया गया है। इसे एक नकली दरवाजे के जरिए ऐसे छिपाया गया है कि पहली नजर में किसी को भी शक नहीं होता कि यह एक रास्ता है।

    दरवाजे के पीछे खूफिया बंकर

    गोटाबाया राजपक्षे ने भागने के लिए इसी रास्ते का इस्तेमाल किया है ये अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन जिस तरह से बिना किसी को कानोकान खबर लगे, बिना किसी तस्वीर की कैद में आए वह गायब हो गए हैं ऐसा लगता है कि हो न हो वह इसी बंकर के सहारे भवन छोड़ गए हैं। इसके साथ सबसे बड़ा सवाल ये भी है कि राष्ट्रपति राजपक्षे कहां गए हैं, ये खबर किसी को भी नहीं है।

    वायरल हो रहा वीडियो

    वायरल हो रहा वीडियो

    इससे पहले एक वायरल वीडियो के सहारे ये दावा किया जा रहा था कि वह एक जहाज से भागे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो क्लिप में तीन लोगों को सूटकेस ले जाते और जहाज एसएलएनएस गजबाहू पर लोड करने के लिए दौड़ते हुए दिखाया गया है। कथित तौर पर श्रीलंकाई राष्ट्रपति शनिवार दोपहर को अपने घर से भाग गए थे, जब भीड़ - 'गोटा, घर जाओ' के नारे लगाते हुए तब उनके आवासीय परिसर में घुस गई थी, जब एक बयान सार्वजनिक किया गया कि, राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे, 13 जुलाई को इस्तीफा दे देंगे।

    कोलंबो बंदरगाह पर बना वीडियो

    कोलंबो बंदरगाह पर बना वीडियो

    वहीं, श्रीलंका के पीएम रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि वह पद छोड़ देंगे। इस वीडियो को कोलंबो बंदरगाह पर बनाया गया है, जिसमें srilanka navy के जहाज SLNS GAJABAHU में सामान लादते हुए देखा जा सकता है और किसी वीवीआईपी या परिवार के देश छोड़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, बैकग्राउंड में श्रीलंका की स्थायीन भाषा सिंहली में एक आवाज सुनी जा सकती है, जिसमें कहा जा रहा है, कि 'गोटा जा रहा है'। हालांकि, हम स्वतंत्र रूप से इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर सकते हैं।

    यूरोपीय देशों ने प्रतिबंध लगाकर किया खुद का नुकसान, भारत-चीन भर रहे रूस का खजाना, कमाए 24 अरब डॉलर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+