स्वीडन पहुंचे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, हुआ भव्य स्वागत, देखें तस्वीरें
नई दिल्ली। रविवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी स्वीडन पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत हुआ है। महामहिम 31 मई से दो जून तक स्वीडन के दौरे पर रहेंगे और दो जून से चार जून तक बेलारूस के दौरे पर रहेंगे। इस दौरे पर उनके साथ वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय विश्वविद्यालयों के निदेशक और उद्योगपति भी मौजूद हैं।
अपने दौरे से ठीक एक दिन पहले राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और स्वीडन के बीच सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए एक सहमतिपत्र पर हस्ताक्षर किए जाने की मंजूरी दे दी।
मंत्रिमंडल द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, "यह समझौता दोनों देशों के एमएसएमई को एक दूसरे की ताकत, बाजार, प्रौद्योगिकी क्षमता और नीतियों को समझने के लिए एक व्यवस्थित ढांचा और माहौल प्रदान करता है।"












Click it and Unblock the Notifications