राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लंदन रवाना, महारानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। राष्ट्रपति आज नई दिल्ली से लंदन के लिए रवाना हो गईं।
नई दिल्ली, 17 सितंबर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने और भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए लंदन के लिए विमान से रवाना हुईं। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू लंदन में भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करेंगी। क्वीन एलिजाबेथ का 8 सितंबर को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल महल में निधन हो गया था। क्वीन एलिजाबेथ का 19 सितंबर को अंतिम संस्कार किया जायेगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। राष्ट्रपति आज नई दिल्ली से लंदन के लिए रवाना हो गईं।

96 साल में महारानी का निधन हुआ था
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का 96 वर्ष की आयु में स्कॉटलैंड के बाल्मोरल महल में निधन हो गया था। उनकी जगह प्रिंस चार्ल्स को राजा बनाया गया है। कुछ समय से महारानी एलिजाबेथ कहीं आने-जाने में असमर्थ थीं। इसलिए वे अपनी मुलाकातें लंदन के बकिंघम पैलेस की बजाय स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में कर रही थीं।

कहां हुआ था महारानी का जन्म?
महारानी का जन्म 21 अप्रैल 1926 को लंदन के मेफेयर में 17 ब्रूटन स्ट्रीट में हुआ था। वह द ड्यूक एंड डचेस ऑफ यॉर्क की पहली संतान थीं, जो बाद में किंग जॉर्ज VI और क्वीन एलिजाबेथ बनीं। 6 फरवरी, 1952 को ब्रिटिश साम्राज्य की शासक बनीं महारानी एलिजाबेथ 70 साल तक ब्रिटेन की राजगद्दी संभालती रहीं। वह दुनिया की सबसे लंबे समय तक शासन प्रमुख रहीं।

चार्ल्स बने ब्रिटेन के किंग
महरानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के तुरंत बाद उनके सबसे बड़े बेटे चार्ल्स ब्रिटेन के राजा बन गए। राष्ट्र के नाम संबोधन में किंग चार्ल्स ने सबसे पहले तो उस भीड़ का अभिवादन किया था जो उनकी मां को श्रद्धांजलि देने के लिए बकिंघम पैलेस पहुंची थी। किंग चार्ल्स ने अपने संबोधन में क्वीन एलिजाबेथ को याद किया था। उन्होंने कहा कि मेरी प्यारी मां, आप मेरे लिए ही नहीं बल्कि पूरे परिवार और पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणदायक रही थीं और आगे भी रहेंगी, आपको सभी एक उदाहरण के रूप में याद करेंगे। किंग चार्ल्स ने कहा कि हम महारानी के कर्जदार हैं, जो किसी भी परिवार का अपनी मां के लिए हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications