यूक्रेन-रूस जंग की बरसी से 4 दिन पहले कीव पहुंचे जो बाइडेन, 500 मिलियन डॉलर देने का किया ऐलान
आपको बता दें कि यूक्रेन-रूस जंग के 1 साल पूरे होने के मौके पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन पोलैंड की यात्रा पर जाने वाले थे लेकिन अचानक उन्होंने यूक्रेन जाने का फैसला कर लिया।

Image: ANI
Russia Ukraine Conflict: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के 24 फरवरी को एक साल पूरे होने वाले हैं। दोनों देशों के बीच युद्ध खत्म होने के फिलहाल कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। इसी बीच पूरी दुनिया को चौंकाते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंच गए हैं। आपको बता दें कि यूक्रेन-रूस जंग के 1 साल पूरे होने के मौके पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन पोलैंड की यात्रा पर जाने वाले थे लेकिन अचानक यहां पहुंचने के बाद अचानक उन्होंने यूक्रेन जाने का फैसला कर लिया। आपको बता दें कि ये रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद जो बाइडेन की पहली यूक्रेन यात्रा है।
सड़कों पर टहलते नजर आए बाइडेन
आपको बता दें कि ये रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद जो बाइडेन की पहली यूक्रेन यात्रा है। बाइडेन का यह दौरा चौंकाने वाला इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इसके बारे में किसी को कोई सूचना नहीं दी गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक बाइडेन ने पोलैंड का दौरा किया और वहां के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा से मुलाकात की। इसके बाद यूएस प्रेसिडेंट रोमानिया के एयर स्पेस से कीव पहुंच गए। कीव में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बाइडेन को रिसीव किया। इसके बाद वो पैदल कीव की सड़कों पर टहले।
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, बाइडेन के कीव पहुंचने से पहले इस इलाके में नो-फ्लाई जोन बना दिया गया था। इस दौरान अमेरिकी मिसाइल शील्ड एक्टिव मोड में थी। पूरे कीव में सिर्फ यही नजर आ रहा था कि कोई बेहद खास शख्स राजधानी पहुंच रहा है। बाइडेन की विजिट के पहले कीव के तमाम रास्ते भी बंद कर दिए गए थे।
रूस को कड़ा संदेश देना मकसद
बाइडेन का रूस-यूक्रेन जंग के एक साल पूरे होने से कुछ वक्त पहले राजधानी कीव पहुंचना रूस को एक कड़ा मैसेज देना बताया जा रहा है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की कीव यात्रा 'सभी यूक्रेनी लोगों के समर्थन का अत्यंत महत्वपूर्ण संकेत' है। व्हाइट हाउस ने आज सुबह जो बाइडेन की यूक्रेन यात्रा को लेकर एक बयान जारी किया है। इस बयान के मुताबिक उन्होंने कहा कि वे यूक्रेन पर अमेरिका के समर्थन की विस्तृत चर्चा के लिए राष्ट्रपति जेलेंस्की और उनकी टीम से मिल रहे हैं।
पुतिन ने हमें गलत आंकने की भूल की
इस बयान के मुताबिक अमेरिका, यूक्रेन को हवाई बमबारी से बचाने में मदद करने के लिए तोपखाने के गोला-बारूद, एंटी-आर्मर सिस्टम और हवाई निगरानी रडार सहित महत्वपूर्ण उपकरणों की एक और डिलीवरी देगा। इसके अलावा अमेरिका ने यूक्रेन को 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर देने की घोषणा की है। जो बाइडेन ने कहा कि करीब एक साल पहले जब पुतिन ने आक्रमण शुरू किया, तो उन्हें लगा कि यूक्रेन कमजोर है और पश्चिम बंटा हुआ है। पुतिन ने सोचा कि वह हमसे आगे निकल सकते हैं। लेकिन वे गलत थे।












Click it and Unblock the Notifications