अफगानिस्तान के हालात पर राष्ट्रपति बाइडेन और कमला हैरिस की नजर, राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ की बैठक

काबुल, 20 अगस्त। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से ही दुनियाभर में हड़कंप मचा हुआ है। अफगान से अमेरिकी सेना को वापस बुलाए जाने को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से वहां के पल-पल के अपडेट ले रही हैं। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के अनुसार बाइडेन और कमला ने बुधवार की सुबह राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ अफगानिस्तान में सुरक्षा, राजनयिक और खुफिया अपडेट पर चर्चा की।

President Biden and Kamala Harris discuss the situation in Afghanistan with the national security team

व्हाइट हाउस से मिली जानकारी के मुताबिक जो बाइडेन और कमला हैरिस अफगानिस्तान से अपमेरिकियों को निकालने और वहां के हालात पर लगातार अपनी नजर बनाए हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि दोनों शीर्ष नेताओं ने हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानों के परिचालन की स्थिति पर चर्चा की, वर्तमान में अमेरिकियों को वहां से निकालने का यही एकमात्र रास्ता है।

राष्ट्रीय सुरक्षा टीम ने जो बाइडेन और कमला हैरिस को बताया कि रक्षा विभाग ने 14 अगस्त से 7000 लोगों और जुलाई के अंत से 12,000 लोगों को निकाला है। इसके अलावा राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और उनकी टीम ने आईएसआईएस-के सहित अफगानिस्तान में किसी भी संभावित आतंकवादी खतरे की निगरानी पर ध्यान केंद्रित करने पर भी चर्चा की। गौरतलब है कि बीते रविवार काबुल पर कब्जा करने के बाद तालिबान ने अफगानिस्तान पर पूर्ण नियंत्रण का ऐलान किया था।

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों के लिए विदेश मंत्रालय ने जारी किए नए हेल्पलाइन नंबर, ऐसे मिलेगी मदद

Recommended Video

    Afghanistan Row: तालिबान के लड़ाकों के सामने प्रदर्शन करती दिखीं अफगानी महिलाएं, Video

    बम की सूचना मिलने के बाद अमेरिकी संसद में हड़कंप
    इस बीच अमेरिकी संसद भवन कैपिटल हिल की लाइब्रेरी के बाहर गुरुवार को एक ट्रक में जिंदा बम की सूचना मिलने के बाद खाली कराया गया है। इमारत के आसपास के इलाके को खाली कराया गया है। यूनाइटेड स्टेट्स कैपिटल पुलिस एक्टिव बम थ्रेट की जांच कर रही है। एजेंसी ने गुरुवार को एक ट्वीट में कहा कि जांच जारी है और लोगों से इलाके से दूर रहने का आग्रह किया है। पुलिस द्वारा आसपास की इमारतों को खाली करा लिया गया है। अमेरिकी संसद भवन की पुलिस ने कहा कि अधिकारी कैपिटॉल के पुस्तकालय के पास संदिग्ध वाहन की जांच कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+