PM Modi Egypt Visit: पीएम मोदी को मिला मिस्र का सबसे बड़ा अवार्ड, राष्ट्रपति अल-सिसी ने किया सम्मानित
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी दौरा खत्म करने के बाद मिस्र के दो दिवसीय दौरे पर हैं। यात्रा के दूसरे दिन पीएम मोदी ने राजधानी काहिरा में राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से मुलाकात की।
इस दौरान मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने पीएम मोदी को 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' पुरस्कार से सम्मानित किया। आपको बता दें कि 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान है।

पिछले नौ साल के कार्यकाल में पीएम मोदी को कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। यह 13वां ऐसा सर्वोच्च राजकीय सम्मान है जो दुनिया भर के विभिन्न देशों ने पीएम मोदी को प्रदान किया है। बीते महीने 3 देशों ने पीएम मोदी अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा था।
22 मई को पापुआ न्यू गिनी में आयोजित हुए फोरम फॉर इंडिया पैसिफिक आईलैंड को-ऑपरेशन यानी FIPIC की बैठक में रिपब्लिक ऑफ पलाऊ और फिजी ने भी PM मोदी को अपने देश का सर्वोच्च अवॉर्ड दिया था। इससे पहले भी उन्हें सऊदी अरब, यूएई समेत 9 देश सम्मानित कर चुके हैं।
इससे पहले पीएम मोदी ने काहिरा में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से मुलाकात की। इस दौरान कई द्विपक्षीय समझौतों ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीकी क्षेत्र में मिस्र की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हसन आलम और प्रसिद्ध लेखक तारेक हेग्गी सहित अनेक शख्सियतों से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी काहिरा में हेलियोपोलिस युद्ध कब्रिस्तान का दौरा किया। हेलियापोलिस वॉर मेमोरियल भारत के लिए काफी खास माना जाता है। प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए करीब चार हजार सैनिकों की वीरगाथाएं आज भी इस वॉर मेमोरियल पर दर्ज हैं। पीएम मोदी ने भी इन शहीदों को नमन किया और इन्हें श्रद्धांजलि दी।












Click it and Unblock the Notifications