मेट्रो में गलत दिशा में जा रही थी महिला, इंस्पेक्टर ने ठोका 4000 रुपये का जुर्माना

आपने मेट्रो में अक्सर लोगों को उल्टी या गलत दिशा में चलते देखा होगा। चाहे मेट्रो हो या फिर स्टेशन, लोग अकसर जल्दी पहुंचने की होड़ में गलत दिशा में चलने लगते हैं जिससे बाकी यात्रियों को परेशानी होती है। शायद ऐसा सिर्फ भारत में होता है क्योंकि...

Recommended Video

    Metro में wrong direction में चलने पर women पर लगा fine, Know full detail । वनइंडिया हिंदी

    पेरिस। आपने मेट्रो में अक्सर लोगों को उल्टी या गलत दिशा में चलते देखा होगा। चाहे मेट्रो हो या फिर स्टेशन, लोग अकसर जल्दी पहुंचने की होड़ में गलत दिशा में चलने लगते हैं जिससे बाकी यात्रियों को परेशानी होती है। शायद ऐसा सिर्फ भारत में होता है क्योंकि पेरिस में एक महिला पर गलत दिशा में चलने के लिए जुर्माना लगाया गया है। पेरिस मेट्रो में महिला गलत दिशा में चल रही थी, जिसके लिए उसे 60 यूरो यानि 4 हजार से ऊपर का जुर्माना भरना पड़ा। इस पूरे मामले ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।

    Metro

    द लोकल फ्रांस वेबसाइट के मुताबिक लौवर आर्ट गैलरी के नजदीक कॉनकॉर्ड स्टेशन पर एक महिला पर गलत दिशा में चलने के लिए जुर्माना लगाया गया। एक महिला अपना समय बचाना चाहती थी, इसलिए वो गलत दिशा में चलने लगी। उसे ऐसा करता देख इंस्पेक्टर ने महिला से 4,811 रुपये का जुर्माना वसूला। महिला के साथी ने ट्विटर पर इस घटना की जानकारी देते हुए लिखा, 'ब्रावो! गलत दिशा में जाने के लिए महिला से जुर्माना वसूला गया बिना ये जाने की वो प्रेगनेंट है।'

    इस जुर्माने ने जहां सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है वहीं पेरिस मेट्रो ऑपरेटर आरएटीपी ने इस मामले में अपना बचाव किया है। आरएटीपी के प्रवक्ता ने कहा कि स्टेशन पर वन-वे सिस्टम के बारे में जानकारी सीधी तौर पर दी हुई है। ऐसा किसी अनहोनी घटना को रोकने और लोगों की सुविधा के लिए किया गया है। हालांकि उन्होंने ये भी कबूला कि ऐसी घटना बहुत ही असामान्य है और ये आरएटीपी इंस्पेक्टर के ऊपर है कि वो जुर्माना लगाते हैं या नहीं। फ्रांस के प्रमुख यात्री समूह एफएनएयूटी ने इस जुर्माने को बेवकूफी भरा बताया।

    ये भी पढ़ें: कैमरे पर ही भिड़ पड़े दो पाकिस्तानी एंकर, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+