Donald Trump की हत्या की भविष्यवाणी करने वाले पादरी ने फिर कही बड़ी बात, US चुनाव को लेकर बड़ा दावा

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की भविष्यवाणी करने वाले पादरी ने अब अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बड़ी बात कही है। दरअसल, पिछले हफ्ते डोनाल्ड ट्रंप पर हमला किया गया। ये हमला उस वक्त हुआ था, जब वे पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच एक गोली ट्रंप को लगी और उनके कान से खून निकलने लगा। इस बीच पादरी ने अमेरिका को लेकर में बड़े बदलाव की बात कही है।

पादरी ने क्या कहा?
एक इंटरव्यू में पादरी बिग्स ने कहा कि प्रभु यीशु ने उन्हें अमेरिका में होने वाले बड़े घटनाक्रम के बारे में बताया है। एक इंटरव्यू में बिग्स ने कहा, "प्रभु ने मुझसे कहा, 'अमेरिका में देशभक्ति की एक नई लहर आ रही है, जो कि मिशिगन से निकलने वाली एक लाल लहर है।"

Brandon Biggs Predictions about US Elections

पादरी ने दावा किया कि उन्होंने ओक्लाहोमा में लोगों को जलती हुई मशालें ले जाते हुए देखा, जो कि अमेरिका में एक नई देशभक्ति ला रही है। यह आग की तरह फैलती जा रही है।"

ट्रंप पर हमले के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने पादरी की भविष्यवाणी का ये वीडियो शेयर करना शुरू कर दिया। ट्रंप पर हमले की भविष्यवाणी करने वाले पादरी का नाम ब्रैंडन बिग्स (Brandon Biggs) है, जिसे मार्च 2024 को यूट्यूब पर शेयर किया गया था। वीडियो में बिग्स कहते हैं कि भगवान ने उन्हें ऐसी बहुत सारी घटनाओं के बारे में बताया है, जो अमेरिका में जल्द होने जा रही हैं। भगवान ने कहा है कि अभी अमेरिका में बहुत कुछ होना है।

पादरी के बयान के क्या हैं मायने?
दरअसल पादरी के इस बयान के मायने कई हैं। लेकिन जिस बात का दावा किया जा रहा है कि अमेरिका में इस बार फिर सत्ता परिवर्तन हो सकता है। दरअसल, पादरी एक सवाल के जवाब में कहा कि उन्होंने नवंबर में इस बात बात एहसास हुआ कि ट्रंप जीत रहे हैं। बिग्स ने बताया कि उन्होंने ट्रम्प को एर बार पिर आगे बढ़ते हुए देखा।

क्या चुनाव बाद अमेरिका में छाएगी मंदी?
पादरी ने इस वीडियो में अमेरिका में मंदी की भी भविष्यवाणी की है। बिग्स ने कहा कि मैंने राष्ट्रपति चुनाव के बाद अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मंदी भी देखी है, जो देश के इतिहास में अब तक की सबसे भयावह मंदी होगी। प्रभु यीशू ने बताया है कि ये समय बहुत खराब रहने वाला है।

ट्रंप पर कैसे हुआ था हमला?
अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में रविवार को एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे कि तभी तड़ातड़ गोलियां चलने लगीं। एक गोली ट्रंप के दाहिने कान के ऊपरी हिस्से को छूकर निकली। ट्रंप को चारों तरफ से घेरकर घटनास्थल से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+