23 सितंबर को खत्म हो जाएगी दुनिया! जानिए कब-कब हुई दुनिया के अंत की भविष्यवाणी
नई दिल्ली। दुनिया के अंत को लेकर कई बार भविष्यवाणी की गई है। एक बार फिर से इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि 23 सितंबर को दुनिया का अंत हो जाएगा। धरती खत्म हो जाएगी, जीवन नष्ट हो जाएगा। कहा जा रहा है कि 23 सितंबर को निबेरू नाम का एक ग्रह धरती से टकराएगा और दुनिया पूरी तरह से नष्ट हो जाएगी।
हालांकि वैज्ञानिक इस बात को नहीं मान रहे हैं और न ही इस तरह के किसी ग्रह के होने की बात को स्वीकार कर रहे है। लेकिन 'प्लेनेट एक्स द-2017 अराइवल' के लेखक डेविड मीडे का मानना है कि 23 सितंबर को दुनिया के अंत की बात बाइबल में लिखी है। आपको बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है, जब दुनिया के अंत की बात कही जा रही है। इससे पहले भी कई बार धरती के खत्म होने को लेकर भविष्यवाणी की जा चुकी है।

फरवरी 2017
इससे पहले साल 2017 के शुरुआत में दुनिया के अंत को लेकर भविष्यवाणी की गई थी।उस वक्त कहा गया था कि निबिरू नाम के एक ग्रह पृथ्वी से टकराएगा और धरती पर प्रलय आ जाएगी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

मई 2017
फरवरी में भविष्यवाणी झूठी होने के बाद 31 मई 2017 को धरती के अंत का दावा किया गया। भविष्यवाणी की गई कि 31 मई को महाप्रलय आएगा और दुनिया खत्म हो जाएगी। इसे लेकर यूट्यूब पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था।

अक्टूबर 2016
2 अक्टूबर 2016 को भी एक बार फिर से भविष्यवाणी की गई थी कि दुनया का अंत समय आ गया है। कैलिफोर्निया के संत हैरल्ड कैपिंग ने भविष्यवाणी की थी कि अंकशास्त्र की गणना के मुताबिक 2 अक्टूबर की शाम 6 बजे महाप्रलय आएगा और दुनिया की दो फीसदी आबादी को खत्म कर देगा।

दिसंबर 2012
साल 2012 के दिसंबर में भी दुनिया के अंत को लेकर भविष्यवाणी की गई थी। कहा गया था कि माया सभ्यता का कैलेंडर 2012 में खत्म हो रहा है इसलिए दुनिया का अंत हो जाएगा, लेकिन ये भविष्यवाणी भी गलत साबित हुई।












Click it and Unblock the Notifications