पोप फ्रांसिस G7 summit को संबोधित करने वाले पहले Pope, पीएम मोदी को लगाया गले, मिला भारत आने का दिया न्यौता
G7 Summit: जी7 के इतिहास में पहला मौका आया जब किसी पोप इस सात देशों के राष्ट्राध्यक्षों के समिट को संबोधित किया। इस दौरान एक खास पल आया जब पोप ने प्रधानमंत्री से सीधे बात की और उन्हें गले लगाया। इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें भारत आने का न्यौता दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली के अपुलिया में 50वें जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। इस समिट की जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि दोनों नेताओं की मुलाकात इटली के दक्षिणी रिसॉर्ट शहर में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई।

समिट के दौरान पीएम मोदी और मैक्रों ने रक्षा परमाणु अंतरिक्ष सहित कई मुद्दों पर बातचीत की। इसके अलावा पीएम ने यूक्रेन के पीएम वोलोदिमिर जेलेंस्की, फ्रांस के राष्ट्रपति मैंक्रो, यूके के पीएम ऋषि सुनक से भी मुलाकात की। जी 7 के इतिहास में ये पहला मौका रहा जब किसी पोप ने जी 7 देनों के राष्ट्राध्यक्षों को संबोधित किया।
पोप ने पीएम को लगाया गले
G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने इटली पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी 6 देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात की। इस दौरान वे पोप फ्रांसिस से भी मिले। पोप ने पीएम मोदी को गले लगाया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने पोप फ्रांसिस को भारत आने का निमंत्रण दिया। प्रधानमंत्री ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसके बारे में जानकारी दी।
पोप फ्रांसिस को भारत आने का निमंत्रण
पीएम को भारत आने का आमंत्रण देने की जानकारी देते हुए पीएम ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "जी7 के मौके पर पोप फ्रांसिस से मुलाकात की। बैठक मैं लोगों की सेवा करने और हमारे ग्रह को बेहतर बनाने की उनकी प्रतिबद्धता की प्रशंसा करता हूं। साथ ही उन्हें भारत आने का निमंत्रण भी दिया।"
जी 7 को संबोधित करने वले पहले पोप फ्रांसिस
पोप फ्रांसिस G7 देशों को संबोधित करने वाले पहले पोप बन गए हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से मुलाकात की और दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने के बारे में बात की।












Click it and Unblock the Notifications