इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना ने किसानों के समर्थन में किया ट्वीट, पूछा- हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे?

नई दिल्‍ली। नए कृषि बिल को लेकर 2 महीने से ज्‍यादा समय से किसान दिल्‍ली की सीमाओं को घेरे हुए हैं। किसान पीछे हटने को तैयार नहीं हैं तो वहीं सरकार भी जिद पर अड़ी है। दिल्ली की सीमाओं पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, जिससे ये साफ हो चला है कि आने वाला वक्त किसान आंदोलन के लिए बहुत अहम होने वाला है। इसी बीच कृषि कानूनों के खिलाफ हो रहे इस प्रदर्शन को अंतर्राष्टीय स्तर पर भी समर्थन मिला है। पॉपस्टार रिहाना ने इसके समर्थन में ट्वीट किया है।

Recommended Video

    Farmers Protest: Popstar Rihanna के बाद Greta Thunberg ने किया किसानों का समर्थन | वनइंडिया हिंदी
    इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना ने किसानों के समर्थन में किया ट्वीट, पूछा- हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे?

    रिहाना ने ट्विटर पर एक न्यूज शेयर की है, जिसमें किसान आंदोलन की वजह से प्रभावित इंटरनेट सेवा का जिक्र है। लेख में बताया गया है कि कैसे किसान आंदोलन की रिहाना ने ट्विटर पर एक न्यूज शेयर की है, जिसमें किसान आंदोलन की वजह से प्रभावित इंटरनेट सेवा का जिक्र है. लेख में बताया गया है कि कैसे किसान आंदोलन की वजह से हरियाणा की कई जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। जब रिहाना को भारत में चल रहे किसानों के आंदोलन के बारे में पता चला तो वे भी चुप नहीं रह सकीं। रिहाना ने खबर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं? #FarmerProtest

    आपको बता दें कि बारबडोज में जन्मीं और अमेरिका में नाम कमाने वाली रिहाना डेमोक्रेट्स से प्रभावित रही हैं। उन्होंने इमिग्रेशन के मामले को लेकर ट्रंप सरकार के फैसलों की आलोचना की थी। उन्होंने इमिग्रेंट लिखी हुई तस्वीर को भी एक बार इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने ट्रंप को भी टैग किया था। रिहाना इससे पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का समर्थन कर चुकी हैं। रिहाना सामाजिक मुद्दों पर प्रतिक्रिया देती रही हैं। हाल ही में उन्होंने म्यामांर के मुद्दे को लेकर भी ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था म्यांमार मेरी प्रार्थना आपके साथ है।

    जानिए रिहाना के बारें में

    रिहाना का पूरा नाम रोबीन रिहाना फेंटी है। उनका जन्म 20 फरवरी 1988 को हुआ था। वो एक बारबेडियन पॉप स्टार, मॉडल और बिजनेसवूमेन हैं। बारबाडोस में जन्मी रिहाना को 16 साल की उम्र में रिकॉर्ड निर्माता इवान रोजर्स ने उन्हें रिकॉर्डिंग कॅरियर के लिए अमेरिका बुलाया था। 2005 में रिहाना ने अपना पहला स्टूडियो ऐल्बम, म्यूज़िक ऑफ़ द सन रिलीज़ किया जो बिलबोर्ड 200 के चार्ट के टॉप टेन में पहुंचा था। एक साल से भी कम वक्त में उन्होंने अपनी दूसरी स्टूडियो ऐल्बम ए गर्ल लाइक मी (2006) रिलीज़ की, जो बिलबोर्ड के ऐल्बमों के चार्ट के टॉप फाइव में पहुंचा। इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना के इंडिया में भी फैंस की कमी नहीं है। 32 साल की रिहाना का नाम दुनिया की सबसे अमीर फीमेल म्यूजिशियन में शामिल है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+