हॉलीवुड सिंगर मैडोना का Coronavirus एंटीबॉडी टेस्ट आया पॉजिटिव, लॉन्ग ड्राइव पर जाने की जताई इच्छा
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की चपेट में सिर्फ आम आदमी ही नहीं बल्कि दुनियाभर के राजनेता, फिल्म जगत की हस्तियां, खिलाड़ी और उद्योगपति भी संक्रमितों की सूची में आए हैं। विश्व का सबसे पावरफुल देश अमेरिका इस समय कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा प्रकोप झेल रहा है, इसी बीच हॉलीवुड की मशहूर पॉप सिंगर मैडोना ने बताया है कि उन्होंने भी कोरोना वायरस का टेस्ट कराया था और रिपोर्ट में COVID-19 एंटीबॉडीज के लिए पॉजिविट रिजल्ट आया है।

लॉन्ग ड्राइव पर जाना चाहती हैं मैडोना
दुनियाभर में मशहूर पॉप स्टार मैडोना ने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके दी है। उन्होंने कहा, दूसरे दिन एक टेस्ट करवाया और मुझे पता चला कि मुझमें एंटीबॉडीज हैं। इसलिए अब मैं अपनी कार से एक लॉन्ग ड्राइव पर जाऊंगी और गाड़ी का शीशा नीचे करके कोविड-19 हवा में सांस लूंगी। मैडोना का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कई सारे फैंस ने कमेंट में उनको इसके लिए बधाई भी दी है।

मैडोना का Covid-19 ऐंटीबॉडी टेस्ट पॉजिटिव
बता दें कि मैडोना इन दिनों होम क्वारंटाइन में हैं और समय-समय पर सोशल मीडिया पर खुद से जुड़ी पोस्ट शेयर रहती है। मैडोना ने 'क्वारंटीन डायरी' के 14वें एडिशन में यह खबर सुनाई कि उनका Covid-19 ऐंटीबॉडी टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। वो कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए काफी दिनों से सेल्फ क्वारंटाइन में थीं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वालीं मैडोना इससे पहले उन्होंने अपनी टीनएज फोटो शेयर की थी और इसे लिखा था टीनएज क्वॉरेंटीन।
क्या है एंटीबॉडी टेस्ट?
अमेरिका के सेंटर फोर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेन्शन (सीडीसी) के मुताबिक एंटीबॉडी टेस्ट के जरिए डॉक्टर्स यह तय करते हैं कि कोई पुरुष या महिला कोरोना वायरस के संपर्क में है या नहीं। इसका बता शरीर में वायरल से लड़ने के लिए बनने वाले प्रोटीन का पता लागकर किया जाता है। हालांकि एंटीबॉडी, इम्यूनिटी के बराबर मानी जाएगी या नहीं अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: कोरोना योद्धाओं के प्रयासों और बलिदानों के लिए फूलों की वर्षा कर श्रद्धांजलि देंगे वायु सेना के विमान












Click it and Unblock the Notifications