कोरोना योद्धाओं के प्रयासों और बलिदानों के लिए फूलों की वर्षा कर श्रद्धांजलि देंगे वायु सेना के विमान

नई दिल्ली। कल यानी रविवार को देश के कई स्थानों पर भारतीय वायु सेना के लड़ाकू व परिवहन विमान फ्लाईपास्ट करेंगे। भारतीय वायु सेना द्वारा किए जाने वाले फ्लाईपास्ट के गवाह भारत के उत्तरी से दक्षिणी क्षेत्र और पूर्वी से पश्चिमी छोरों पर में मौजूद सभी बन सकेंगे। इस फ्लाईपास्ट में भारतीय नौसेना के हेलीकॉप्टर भी शामिल होंगे।

Recommended Video

    Corona से जंग: Bharat की तीनों सेनाएं देंगी Corona warriors को सलामी | वनइंडिया हिंदी
    flypast

    भारतीय वायु सेना में जनसंपर्क अधिकारी कर्नल अमन आनंद की सूचना के मुताबिक वायु सेना के लड़ाकू और परिवहन विमान श्रीनगर से तिरुवनंतपुरम और डिब्रूगढ़ से कच्छ के प्रमुख शहरों को कवर करेंगे और कोरोनावायरस से मरीजों की रक्षा में जुटे स्वास्थ्यकर्मियों का आभार जताएंगे।

    flypast

    दरअसल, पीआरओ कर्नल अमन आनंद के मुताबिक भारतीय वायुसेना और भारतीय नौसेना के हेलीकॉप्टर विभिन्न शहरों में कोरोना के रोगियों का इलाज करने वाले अस्पतालों के लिए उड़ान भरेंगे और कोरोना योद्धाओं के प्रयासों और बलिदान को श्रद्धांजलि के रूप में फूलों की पंखुड़ियों की बौछार करेंगे।

    flypast

    भारतीय तटरक्षक अधिकारी के मुताबिक रविवार को 46 आईसीजी जहाज 7516 किमी के समुद्र तट को कवर करते हुए 25 स्थानों पर जलती हुई रोशनी, हरे रंग के फ्लेयर्स और साउंड जहाजों को ले जाएंगे और लगभग 10 हेलीकॉप्टर 5 स्थानों पर अस्पतालों पर फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा करेंगे।

    flypast

    गौरतलब है एक ऐसे समय में जब देश कोरोनावायरस को हराने में लगभग कामयाब रहा है और दूसरे अन्य देशों की तुलना में संक्रमण और संक्रमण से होने वाली मौतों को रोकने में हद तक सफल रहा है, जिसमें मुख्य रूप से कोरोना वॉरियर्स यानी स्वास्थ्य कर्मियों का योगदान है। संभवतः वायु सेना ने आभार जताने के लिए यह योजना तैयार की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+