भारत से व्यापार पर अकड़ या घबराहट? दो फाड़ हुई पाकिस्तान सरकार, शहबाज की ना, वित्तमंत्री की हां...

आर्थिक बदहाली से जूझ रहे पाकिस्तान इन दिनों विनाशकारी बाढ़ का सामना कर रहा है। बाढ़ में एक हजार से अधिक लोग मारे गए हैं तो 3 करोड़ से अधिक लोग विस्थापित होने को मजबूर हुए हैं।

नई दिल्ली/इस्लामाबाद, 31 अगस्त: पाकिस्‍तान इस समय भयानक बाढ़ से जूझ रहा है लेकिन शहबाज शरीफ राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं। पाकिस्तान में बाढ़ से हुई तबाही पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहानुभूति प्रकट की थी। लेकिन, सत्ता हासिल करने के लिए पाकिस्तान के राजनीतिक शतरंज की बिसात पर कश्मीर राग का अलाप करना जीत क निशानी मानी जाती है। पीएम मोदी ने बाढ़ ग्रस्त पाकिस्तान के आवाम की सलामती के लिए दुआ मांगी तो पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने एक जहरीला बयान देकर माहौल को और ज्यादा बिगाड़ने काम किया। बता दें कि, पाकिस्तान की इस समय अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है, महंगाई चरम पर पहुंच गई है और सब्जियों समेत जरुरी चीजों की उपलब्धता पर संकट छाया हुआ है। ऐसे में समस्या से छुटकारा पाने के लिए पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल समेत कई पाक संगठनों ने भारत से मदद लेने की बात कही तो शहबाज शरीफ अभी भी वही पुराना कश्मीर राग अलापते हुए और अपनी झूठी अकड़ दिखाते हुए भारत के साथ व्यापार करने की संभावनाओं को पूरी तरह से खारिज कर दिया।

शहबाज का अड़ियल रवैया ले डूबेगा पाकिस्तान को

शहबाज का अड़ियल रवैया ले डूबेगा पाकिस्तान को

पाकिस्‍तान की बाढ़ पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया था और खबरों के मुताबिक भारत अभी सहायता देने पर विचार कर रहा है। इससे दोनों ही देशों के बीच सहयोग बढ़ने की संभावना बढ़ गई थी। भारत के साथ आयात के मुद्दे पर पाकिस्‍तानी मीडिया ने जब शहबाज शरीफ को मंगलवार को घेर लिया तो उन्‍होंने जहर बुझा बयान दे दिया जिससे दोनों देशों के बीच सुलह की संभावना खत्म होकर रह गई है। शहबाज शरीफ ने कहा, 'भारत के साथ व्‍यापार में कोई समस्‍या नहीं होगी लेकिन वहां कथित नरसंहार चल रहा है और कश्‍मीर की जनता को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है।

शहबाज का कश्मीर राग

शहबाज का कश्मीर राग

बता दें कि, पाकिस्‍तान में बाढ़ से कहर मचा हुआ है और अब तक 1100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी। पाकिस्‍तान सरकार का दावा है कि इस बाढ़ में 10 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है। पाकिस्‍तान में सब्जियों के दाम जब आसमान छूने लगे तो पाकिस्तान के वित्‍त मंत्री मिफ्ताह इस्‍माइल ने कहा कि हम भारत से इसके आयात पर विचार करेंगे। खबर है कि, पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि भारत से खाद्यान या सब्‍जी के आयात की कोई योजना नहीं है। यही नहीं शहबाज शरीफ ने जहरीला बयान देते हुए इस बाढ़ जैसे महासंकट में भी भारत से आयात के पूरे मामले को जम्‍मू-कश्‍मीर से जोड़ दिया है। शहबाज शरीफ ने इस दौरान कश्मीर राग अलापने के साथ-साथ 370ए और 35ए और अल्पसंख्यक अधिकार की बात की।

शहबाज शरीफ का भारत के खिलाफ जहरीला बयान

शहबाज शरीफ का भारत के खिलाफ जहरीला बयान

पाक पीएम शरीफ ने कहा, कश्मीरियों को उनके अधिकारों से वंचित कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म करने और तत्कालीन राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के भारत के 2019 के फैसले का जिक्र करते हुए शरीफ ने कहा, "अनुच्छेद 370 को खत्म करके कश्मीर पर जबरन कब्जा जमा लिया है।वहीं, भारत ने अभी शहबाज शरीफ के बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

कश्मीर राग राजनीति चमकाने का एक तरीका

कश्मीर राग राजनीति चमकाने का एक तरीका

बता दें कि, पांच अगस्त, 2019 को भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा समाप्त किए जाने के बाद दोनों देशों (भारत-पाकिस्तान) के व्यापारिक संबंध निलंबित हैं। वहीं, पाकिस्तान के वित्त मंत्री ने एक दिन पहले कहा था कि इस्लामाबाद विनाशकारी बाढ़ के कारण हो रही किल्लत को दूर करने के लिए भारत से खाद्य आयात पर विचार कर सकता है, हालांकि शरीफ ने ऐसी किसी संभावना से इनकार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+