पाकिस्तान में आई बाढ़ पर PM मोदी ने जताई थी चिंता, पाक पीएम शहबाज शरीफ ने क्या कह दिया?

भारत से पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करके प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की थी और उम्मीद जताई थी कि देश प्राकृतिक आपदा के प्रतिकूल प्रभावों से जल्द ही उबर जाएगा।

इस्लामाबाद, 01 सितंबरः पाकिस्तान इतिहास के सबसे विनाशकारी बाढ़ का सामना कर रहा है। करीब साढ़े तीन करोड़ लोग इस बाढ़ से प्रभावित हैं, वहीं, 1200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में बाढ़ प्रभावितों के प्रति दुनियाभर से चिंताएं जाहिर की जा रही हैं। इसी बीच भारत से पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करके प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की थी और उम्मीद जताई थी कि देश प्राकृतिक आपदा के प्रतिकूल प्रभावों से जल्द ही उबर जाएगा। अब पीएम मोदी ने इस ट्वीट के दो दिन बाद पाक पीएम शहबाज शरीफ ने जवाब दिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है।

Recommended Video

    Pakistan में बाढ़ के हालात पर PM Modi ने जताई चिंता, Shehbaz Sharif ने ये कहा | वनइंडिया हिंदी *News
    pakistan

    पाक पीएम ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के वजीर-ए-आजम शहबाज शरीफ ने बुधवार को ट्वीट किया, "मैं भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी को बाढ़ के कारण हुए मानवीय और भौतिक नुकसान पर शोक व्यक्त करने के लिए धन्यवाद देता हूं। पाकिस्तान के लोग, इंशाअल्लाह, इस प्राकृतिक आपदा के प्रतिकूल प्रभावों को दूर करेंगे और अपने जीवन और समाज का पुनर्निर्माण करेंगे।"

    पीएम मोदी ने किया था ट्वीट

    इससे पहले 29 अगस्त को प्रधान मंत्री मोदी ने कहा था कि वह पाकिस्तान में बाढ़ से हुई तबाही को देखकर दुखी हैं और सामान्य स्थिति की जल्द बहाली की उम्मीद करते हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट किया था, "पाकिस्तान में बाढ़ से हुई तबाही को देखकर दुख हुआ। हम पीड़ितों, घायलों और इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सभी लोगों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और सामान्य स्थिति की जल्द बहाली की उम्मीद करते हैं।"

    पाकिस्तान में मानसूनी बारिश ने पूरे पाकिस्तान में भीषण तबाही मचाई है जिससे अब तक करीब 1,200 लोगों की मौत हुई और खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं। वहीं, जो इस प्राकृतिक प्रकोप से बच गए हैं, वे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि स्थिति गंभीर है, सिंध, बलूचिस्तान, दक्षिणी पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों के दस्त, हैजा, आंत या पेट में जलन, टाइफाइड और वेक्टर जनित बीमारियां जैसे डेंगू और मलेरिया की चपेट में आने का खतरा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+