मास्‍दर जैसा बने कोई शहर तब कहिए कि यह है स्‍मार्ट सिटी

अबु धाबी। पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यूएई की प्‍लांड सिटी मास्‍दर का दौरा किया। दुबई के लिए रवाना होने से पहले पीएम मोदी का मास्‍दर सिटी का दौरा कई मायनों में अहम है। खासतौर पर तब जब देश की नई सरकार में देश में 100 स्‍मार्ट सिटी बनाने का वादा किया हो।

पूरी तरह से कार्बन फ्री

मास्‍दर यूएई की पहली ऐसी सिटी है जो पूरी तरह से कार्बन फ्री है। ऐसे में पीएम के इस सिटी के दौरे से देश में भी कई लोगों को कई तरह की उम्‍मीदें जगी हैं क्‍योंकि उन्‍होंने यूएई के निवेशकों से देश में 1,000 करोड़ रुपए निवेश करने को कहा है।

अगर भारत में मास्‍दर जैसे शहर बनते हैं तो यह निश्चित तौर पर अपने आप में एक मील का पत्‍थर होगा। एक नजर डालिए मास्‍दर सिटी की कुछ खास बातों पर-

  • मास्‍दर सिटी को मुबाडाला डेवलपमेंट कंपनी ने कंस्‍ट्रक्‍ट किया है।
  • इसे एक ब्रिटिश आर्किटेक्‍चरल फर्म ने डिजाइन किया है।
  • यह शहर पूरी तरह से सोलर और रिन्‍यूबल एनर्जी के बल पर संचालित होता है।
  • मास्‍दर सिटी पर फिलहाल काम जारी है।
  • अबु धाबी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इसकी दूरी 17 किमी है।
  • इस प्रोजेक्‍ट की शुरुआत वर्ष 2006 में हुई थी।
  • इस प्रोजेक्‍ट पर 18 से 22 बिलियन डॉलर की कीमत आंकी गई है।
  • इसे पूरा होने में आठ वर्ष का समय लगेगा।
  • वर्ष 2008 में इस पर काम शुरू हो गया था।
  • अभी तक इस सिटी में छह बिल्डिंगों का काम पूरा हो चुका है।
  • सिटी का फेज 1 का काम जो 1000,000 स्‍क्‍वायर मीटर के क्षेत्र में है 2015 में पूरा होगा।

आगे की स्‍लाइड्स में जानिए इस सिटी से जुड़ी कुछ खास बातें

जापान को टक्‍कर देता शहर

जापान को टक्‍कर देता शहर

मास्‍दर सिटी कई छोटे-छोटे, सुनियोजित और रहने के बेहतरीन वातावरण का नया उदाहरण होगा। यह सिटी सऊदी अरब के कुउस्‍त और जापान की सुकुबा साइंस सिटी के जैसी ही होगी।

साइकिल और पैदल राहगीरों के लिए आदर्श

साइकिल और पैदल राहगीरों के लिए आदर्श

मास्‍दर को इस तरह से डेवलप किया जा रहा है कि यह पैदल चलने वाले और साइकिल चलाने वालों के लिए बेहतरीन साबित होगी।

टेराकोटा की दीवारें

टेराकोटा की दीवारें

मास्‍दर सिटी की दीवारें टेराकोटा की बनी हैं। दूर से देखने पर यह सिटी किसी क्‍यूब का अहसास देती है।

तापमान

तापमान

इस शहर का तापमान साधारणतया 15 डिग्री से 20 डिग्री के बीच रहता है।

ट्रांसपोर्ट

ट्रांसपोर्ट

इस सिटी का डिजाइन कुछ ऐसा है कि यहां पर कोई भी ऑटोमोबाइल फंक्‍शन नहीं कर सकता है। सिटी में पब्लिक रैपिट ट्रांसिट सिस्‍टम के अलावा यह शहर के बाकी हिस्‍सों से सड़क और रेल मार्ग के जरिए जुड़ी है।

आबादी

आबादी

इस शहर की आबादी वर्ष 2014 में 1,000 से 4,000 के बीच आंकी गई थी। लेकिन अगले पांच वर्षों में इसके 10,000 तक होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+