पीएम नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क में UNGA को करेंगे संबोधित, जानें कहां और कैसे देखें लाइव भाषण
UNGA:पीएम नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क में आज संयुक्त राष्ट्र महासभा को करेंगे संबोधित, इन मुद्दों पर होगा जोर
न्यूयॉर्क, 25 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क इसके लिए शनिवार की सुबह न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं। UNGA के 76वें सत्र को संबोधित करने के दौरान पीएम मोदी कोरोनो वायरस महामारी, आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन सहित "दबाव वाली वैश्विक चुनौतियों" पर ध्यान केंद्रित करेंगे। व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ अपनी पहली द्विपक्षीय बैठक करने और शुक्रवार को अपने पहले व्यक्तिगत क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद पीएम मोदी ने वाशिंगटन से न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरी।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा, "वाशिंगटन डीसी में कई बैठकों के बाद, पीएम मोजी न्यूयॉर्क शहर पहुंच गए हैं। जहां वह UNGA सत्र को संबोधित करेंगे।"
पीएम नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र की सामान्य बहस को संबोधित करेंगे। इस साल का थीम है- 'कोविड-19 से उबरने की आशा के माध्यम से विकास की ओर बढ़ना, स्थायी रूप से पुनर्निर्माण, प्लानेट की जरूरतों का जवाब देना, लोगों के अधिकारों का सम्मान, और संयुक्त राष्ट्र को पुनर्जीवित करना।'' पीएम नरेंद्र मोदी ने आखिरी बार 2019 में संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र को संबोधित किया था।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने सोमवार (20 सितंबर) को कहा था कि संयुक्त राष्ट्र महासभा में पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण का दुनिया के कई नेता इतंजार कर रहे हैं। टीएस तिरुमूर्ति ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा था, ''पीएम मोदी ने हमेशा दुनिया के सामने आने वाले कुछ मुख्य मुद्दों और भारत में हमारे लिए महत्व और चिंता के मुद्दों को संबोधित किया है,जिसमें घरेलू मोर्चे पर हमारी कुछ उपलब्धियां भी शामिल हैं।"
पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर वाशिंगटन पहुंचे थे। कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बाद से पीएम मोदी का ये पहला विदेश यात्रा है। प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ द्विपक्षीय बैठक की। उसके अलावा पीएम मोदी ने क्वाड देशों की बैठक में भी हिस्सा लिया।
इस लिंक पर देखें पीएम मोजी का लाइव भाषण
-
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
UPSC में 301 रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह! ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती या वाराणसी की डॉक्टर-कौन हुआ पास, क्या है सच? -
पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद दिया इंटरव्यू, रूला देगी UPSC क्रैक करने वाली जूही दास की कहानी -
UPSC पास करने वालों में 24 बिहार से, टॉप-20 में जगह बनाने वाले 5 छात्र कौन हैं? Success Story करेगी प्रेरित -
Iran Vs USA: ईरान के पलटवार से तबाह हुआ अमेरिका! खाली हुए मिसाइल गोदाम, रातों-रात 4 गुना हथियार बनाने का आदेश -
IND vs NZ: 'झूठ बोल रहा है!' सेंटनर के बयान पर सूर्यकुमार यादव का पलटवार, फाइनल से पहले गरम हुआ माहौल -
UPSC इंटरव्यू में पूछा गया विराट कोहली से जुड़ा यह सवाल, आकांक्षा सिंह के जवाब ने पक्की कर दी 301वीं रैंक -
Israel Iran War के बीच आखिर भारत कैसे पहुंचा ईरान का युद्धपोत? तेहरान के ‘इमरजेंसी कॉल’ पर भारत ने दी मदद -
US Iran war Update: ईरान की सैन्य ताकत पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- ‘सब खत्म, जहाज भी डूबे’












Click it and Unblock the Notifications