Gold Silver Price Today: आज आपके शहर में घटे या बढ़े सोने-चांदी के दाम? खरीदारी से पहले चेक करें ताजा रेट
Gold Price Today 6 May 2026: भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी बुधवार, 6 मई को सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती देखी जा रही है। वैश्विक संकेतों और घरेलू मांग के बीच 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी मामूली बढ़त दर्ज की गई है। महानगरों की बात करें तो चेन्नई में सोने के दाम सबसे ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं, जिसके बाद हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली का नंबर आता है। आइए जानतें हैं आपके शहर में आज सोने-चांदी के क्या भाव हैं?
वैश्विक बाजार में सोने की चमक बढ़ी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ अंतिम समझौते पर प्रगति के संकेत देने के बाद वैश्विक स्तर पर बुलियन की कीमतें $4,590 प्रति औंस तक पहुंच गई हैं। मंगलवार को इसमें 0.8% की बढ़त देखी गई थी, जिसका असर आज भारतीय बाजार पर भी नजर आ रहा है।

आज के सोने-चांदी के ताजा भाव
- सोने की कीमतों में उछाल: गुड रिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार, आज भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,131 प्रति ग्राम (₹1,51,310 प्रति 10 ग्राम) पर पहुंच गई है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,870 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹11,348 प्रति ग्राम दर्ज की गई है।
- चांदी हुई और महंगी: चांदी की कीमतों में भी आज भारी तेजी देखी जा रही है। घरेलू बाजार में चांदी ₹265 प्रति ग्राम और ₹2,65,000 प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही है। चांदी की कीमतों में ₹10,000 प्रति किलो तक का उछाल दर्ज किया गया है।
- प्लेटिनम के ताजा भाव: रिपोर्ट के अनुसार, प्लेटिनम की कीमतों में भी बढ़त जारी है। आज प्लेटिनम का भाव ₹6,106 प्रति ग्राम और ₹61,060 प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। इसमें प्रति 10 ग्राम ₹1,050 की वृद्धि देखी गई है।
प्रमुख शहरों में आज के सोने के भाव (प्रति 1 ग्राम)
गुड रिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार प्रमुख शहरों में 24K, 22K और 18K के रेट्स इस प्रकार हैं:
- चेन्नई (Chennai): 24 कैरेट: ₹15,328 | 22 कैरेट: ₹14,050 | 18 कैरेट: ₹11,720
- मुंबई (Mumbai): 24 कैरेट: ₹15,131 | 22 कैरेट: ₹13,870 | 18 कैरेट: ₹11,348
- दिल्ली (Delhi): 24 कैरेट: ₹15,144 | 22 कैरेट: ₹13,885 | 18 कैरेट: ₹11,363
- कोलकाता (Kolkata): 24 कैरेट: ₹15,131 | 22 कैरेट: ₹13,870 | 18 कैरेट: ₹11,348
- बेंगलुरु (Bangalore): 24 कैरेट: ₹15,131 | 22 कैरेट: ₹13,870 | 18 कैरेट: ₹11,348
- हैदराबाद (Hyderabad): 24 कैरेट: ₹15,131 | 22 कैरेट: ₹13,870 | 18 कैरेट: ₹11,348
- अहमदाबाद (Ahmedabad): 24 कैरेट: ₹15,134 | 22 कैरेट: ₹13,875 | 18 कैरेट: ₹11,353
- लखनऊ (Lucknow): 24 कैरेट: ₹15,144 | 22 कैरेट: ₹13,885 | 18 कैरेट: ₹11,363
- पटना (Patna): 24 कैरेट: ₹15,134 | 22 कैरेट: ₹13,875 | 18 कैरेट: ₹11,353
मिडिल ईस्ट संकट और कच्चे तेल का असर
सप्लाई चैन पर अटैक: टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 4 मई को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के फुजैराह शहर में ईरानी ड्रोन हमले के कारण एक प्रमुख तेल औद्योगिक क्षेत्र में आग लग गई। फुजैराह कच्चे तेल और ईंधन के लिए एक वैश्विक हब है, जिसके कारण बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है।
ईरान-अमेरिका तनाव: अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेन्ट के मुताबिक, अमेरिका ईरान पर आर्थिक और वित्तीय दबाव बढ़ा रहा है। हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में टैंकरों पर हमलों की खबरों से तेल की कीमतें पहले से ही बढ़ी हुई थीं।
क्या है एक्सपर्ट की भविष्यवाणी
मिरे एसेट शेयरखान के हेड प्रवीण सिंह के अनुसार, निकट भविष्य में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव (volatility) जारी रहने की उम्मीद है। एक्सपर्ट का मानना है कि अगर सोना 4,500 डॉलर का सपोर्ट लेवल तोड़ता है, तो यह नीचे 4,410 डॉलर तक जा सकता है। ऊपर की तरफ रेजिस्टेंस 4,603 और 4,670 डॉलर पर बना हुआ है।














Click it and Unblock the Notifications